{"_id":"5a072bc94f1c1b79548bc807","slug":"11510419401-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में शौचालय नहीं, विवाहिता ने किया जाने से इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में शौचालय नहीं, विवाहिता ने किया जाने से इंकार
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
साोनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज (देवरिया)। शौचालय नहीं होने से विवाहिता ने ससुराल जाने से इन्कार कर दिया। विवाहिता को मानने के लिए मदनपुर थाने में घंटों पंचायत चली। फिर भी बात नहीं बनी। ससुराल और मायके के लोग घर चले गए।
समोगर गांव के उमाशंकर ने बेटी सोनी की शादी 15 मई-2014 में गोरखपुर के झंगहा थाने के ब्रह्मपुर गांव के चंदन मद्धेशिया पुत्र विंध्याचल से की थी। वह ठेला लगाकर परिवार की जीविका चलाता है। उसके दो साल की बेटी सोनाली भी है। चंदन की पत्नी ससुराल में सात माह रहने के बाद मायके चली आई। वह ससुराल जाने का नाम नहीं ले रही थी। शनिवार को मामला थाने तक पहुंच गया। पति चंदन, भाई, मां शांति देवी और अन्य लोग पुलिस से विदाई की गुहार लगाई। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। थानेदार अजय श्रीवास्तव और एसआई मनोज ने पारिवारिक मामला होने के कारण दोनों पक्षों को सुना। सोनी ने शौचालय और घर की छत लगवाने की जिद की। पुलिस और दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक चली पंचायत के बाद भी कोई समाधान नहीं निकल सका। लोगों की मानें तो इससे पूर्व भी दो साल में कई बार पंचायत हो चुकी है, लेकिन अब तक शौचालय नहीं बन सका है। ग्राम प्रधान सुरेश यादव का कहना है कि परिवार गरीब है। शौचालय और आवास के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।