{"_id":"59a848934f1c1bef278b49b5","slug":"11504200851-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली पुलिस ने दो मोबाइल चोर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली पुलिस ने दो मोबाइल चोर पकड़ा
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात को दो मोबाइल चोर को पकड़ लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। कुछ दिन पहले दोनों अगस्तपार गांव से महिला का मोबाइल छीनकर भाग गए थे। वह मोबाइल भी बरामद हुआ है।
अगस्तपार की दिनेश चंद्र की पत्नी स्नेहलता दरवाजे पर किसी से मोबाइल से बात कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और मोबाइल छीनकर भाग गए थे। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। बुधवार की रात को कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। उनके पास से चोरी का मोबाइल बरामद हुआ। जांच में पता चला कि यह महिला से छीना गया मोबाइल है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। सदर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव का कहना है कि चेकिंग के दौरान दो मोबाइल चोर पकड़े गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। एक चोरी का मोबाइल भी उनके पास से बरामद हुआ है। पूछताछ में कई चोरी की घटनाओं का खुलासा होने की उम्मीद है।