फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बैंकाक जाने से पूर्व प्रियंका और रिया का बढ़ाया उत्साह

बैंकाक जाने से पूर्व प्रियंका और रिया का बढ़ाया उत्साह

Wed, 24 Oct 2018 12:01 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
बैंकाक जाने से पूर्व प्रियंका और रिया का बढ़ाया उत्साह
फोटो समाचार...
विज्ञापन

बैंकाक जाने से पूर्व प्रियंका और रिया का बढ़ाया उत्साह
स्टेडियम में ताइक्वांडो की दोनों खिलाड़ियों को ट्रैक शूट देकर किया गया सम्मान
आज रवाना होंगी अपने पहले इंटरनेशनल दौर में देवरिया की बेटियां
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बैंकाक में आयोजित आठवीं तिराक इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्पोर्ट्स स्टेडियम की प्रियंका और रिया भी खेलेंगी। दोनों खिलाड़ी थाईलैंड जाने की तैयारियों में जुटी हैं। मंगलवार को देवरिया ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से स्टेडियम में दोनों खिलाड़ियों को ट्रैक शूट देकर सम्मानित किया गया।

प्रशिक्षक गिरीश सिंह ने बताया कि 24 अक्तूबर को दोनों खिलाड़ी थाईलैंड के लिए रवाना होंगी। 26 से 30 अक्तूबर तक बैंकाक में प्रतियोगिता होगी। रिया कैडेट अंडर-44 किलो भार वर्ग एवं प्रियंका कुमारी जूनियर 59 किलो भार वर्ग में प्रतिभाग करेंगी। दोनों का यह पहला इंटरनेशनल दौरा है। इसके लिए उन्होंने बेहतर तैयारियां भी की हैं। हालांकि, वहां पर उन्हें चाइना और कोरिया के खिलाड़ियों से कड़ी टक्कर मिलेगी। जिला क्रीड़ाधिकारी केके पांडेय ने कहा कि इन खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए खेल विभाग ने ग्राउंड, कोच और मैच की सुुविधा उपलब्ध कराई है। दोनों ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त किया है। थाईलैंड में भी वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी। ताइक्वांडो के अन्य खिलाड़ियों ने भी उन्हें शुभकामना दी। इस दौरान फुटबॉल कोच क्रांतिदेव यादव, क्रिकेट कोच पवन कुमार, उपक्रीड़ाधिकारी कुंवर विपिन प्रताप भूषण, अशोक सिंह, शकील अहमद, ओंकार यादव, अभिषेक सिंह, मयूर मणि, दीपक विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed