{"_id":"5b3ba6754f1c1b94288b4620","slug":"111530635893-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने कटान रोकने का निर्देश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने कटान रोकने का निर्देश दिया
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
भागलपुर के छितुपुर में हो रही कटान का जायजा लेते डीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मईल/भागलपुर। तीन दिनों तक रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद अफसरों ने तटबंधों की ओर रुख कर दिया है। मंगलवार को डीएम सुजीत कुमार ने अति संवेदनशील तटबंध छित्तुपुर-भागलपुुर का हाल जाना। देवसिया गांव के समीप हो रहे कटान को रोकने के लिए बाढ़ खंड के अफसरों को निर्देश दिया।
बरहज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के बाद डीएम ने तटबंधों का निरीक्षण किया। देवसिया गांव के समीप हो रहे कटान का रोकने को कहा। तीन साल पूर्व लखनऊ से आई टीम ने देवसिया गांव के पास हो रहे कटान को रोकने के लिए घाघरा नदी का धारा मोड़ने के लिए करीब नौ करोड़ की परियोजना तैयार किया था। जिला प्रशासन के माध्यम से प्रस्ताव शासन को भी भेजा गया, लेकिन शासन ने फूटी कौड़ी भी नहीं मिली। ग्रामीणों ने डीएम ने बाढ़ खंड विभाग के अफसरों के लापरवाही की शिकायत की। कहा कि कटान के चलते किसानों की सैकड़ों एकड़ कृषि योग्य जमीन नदी के आगोश में समा गया है। डीएम ने बाढ़ खंड विभाग के सहायक अभियंता अशोक द्विवेदी को बाढ़ खंड विभाग के इमरजेंट मद के तहत अविलंब कटान को रोकने के लिए निर्देश दिया। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई का निर्देश दिया। तटबंधों पर निगरानी बढ़ाने के लिए मातहतों को कहा। इसके अलावा बाढ़ खंड विभाग के बनाए गए स्टोर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम वरुण कुमार सिंह, जूनियर इंजीनियर नागेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।