फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ‘विलेन’ के रूप में रही है जिन्ना की पहचान : कलराज

‘विलेन’ के रूप में रही है जिन्ना की पहचान : कलराज

Sun, 06 May 2018 11:24 PM IST
Updated Sun, 06 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
‘विलेन’ के रूप में रही है जिन्ना की पहचान : कलराज
सांसद कलराज मिश्र ने प्रेसवार्ता किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री और देवरिया के सांसद कलराज मिश्र ने कहा कि आजाद भारत में मोहम्मद अली जिन्न्ना की तस्वीर लगाने का कोई औचित्य नहीं है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय जैसे केंद्रीय विश्वविद्यालयों में तो जिन्ना की तस्वीर लगाने का मामला समझ से परे है। आजाद भारत में जिन्ना की पहचान एक ‘विलेन’ के रूप में रही है। वे रविवार को स्टेशन रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

युवक को अगवा कर जबरन करोड़ों की जमीन का बैनामा कराने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव के प्रकरण में उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और सरकार सही दिशा में काम कर रही है। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार होंगे। भाजपा के कुछ लोगों द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष की मदद करने की बात को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया। कहा कि यह बात बेबुनियाद है।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की चार साल की उपलब्धियां भी गिनाईं। कहा कि ‘आयुष्मान भारत योजना’ अब तक की सबसे बेहतरीन योजना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता वाली योजनाओं में स्वच्छ भारत अभियान है। इस पर सभी को ध्यान देना होगा। जब स्वच्छता रहेगी तो लोग स्वस्थ रहेंगे। आयुष्मान भारत योजना में एक परिवार के गंभीर रूप से बीमार किसी भी सदस्य को इलाज के लिए पांच लाख रुपये सरकार की तरफ से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed