फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   रक्षाबंधन पर रोडवेज की बस में मुफ्त यात्रा

रक्षाबंधन पर रोडवेज की बस में मुफ्त यात्रा

Fri, 04 Aug 2017 10:28 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर रोडवेज की बस में मुफ्त यात्रा
देवरिया। युवतियों और महिलाओं ने रक्षाबंधन पर रोडवेज की बस से फ्री यात्रा का स्वागत किया है, लेकिन उन्होंने दूसरे त्योहारों में भी छूट की मांग की है। आधी रात से शुरू होने वाली रियायत को दिन में बढ़ाने को कहा है, तभी छूट का मकसद पूरा हो सकता है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने छह अगस्त की रात 12 से सात अगस्त की रात 12 बजे तक नि:शुल्क यात्रा करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

बरहज की पूर्णिमा जायसवाल ने कहा कि सरकार का फैसला बेहतर है, लेकिन आधी रात से यात्रा तो शुरू नहीं करेंगे। सूर्योदय के बाद ही यात्रा शुरू करेंगे। सरकार को चाहिए कि रात में मिलने वाली छूट को दिन में जोड़ा जाए। क्योंकि अधिकांश महिलाएं रात को यात्रा नहीं करती हैं। घाटी-भटनी की खुशबू राय ने कहा कि सरकार का फैसला स्वागत योग्य है। रात में छूट को खत्म कर दिन में रियायत मिलें तो छूट का मकसद पूरा हो सकेगा। कहने को छूट 24 घंटे की है, लेकिन वास्तव में सूर्योदय से सूर्यास्त के दरम्यान में ही आते-जाते रहेंगे। रुद्रपुर की सरोज देवी ने कहा कि सरकार को फैसले को आगे बढ़ाने की जरूरत है। हर त्योहार पर छूट दें ताकि अधिक लोगों को लाभ मिल सके। महुअवा बजराटार-तरकुलवा की विनीता ने कहा कि अच्छा कदम है बहुत लोग गरीब है। कुछ ऐसे लोग हैं, जिनके पास आने-जाने के लिए किराया नहीं है। ऐसे में वह लोग त्योहारों पर अपनों से नहीं मिल पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed