फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   घाघरा का जलस्तर बढ़ा, गांव वाले भयभीत

घाघरा का जलस्तर बढ़ा, गांव वाले भयभीत

Tue, 04 Jul 2017 10:35 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
घाघरा का जलस्तर बढ़ा, गांव वाले भयभीत
बरहज। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश से घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। तटवर्ती गांव के लोग बाढ़ की आशंका से भयभीत हैं। करीब छह माह से संगम तट पर हो रहे कटान की सुधि अधिकारियों ने नहीं ली है। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

कपरवार के संगम तट से सरयू और राप्ती एक रास्ते से बहती है। घाघरा बारिश के समय घाघरा प्रचंड रूप धर लेती है। नदी के किनारे 2007 से हो रहे कटान के कारण 20014-15 में कुरह परसियां और गोरखपुर के कोलखास गांव का अस्तित्व खत्म हो गया। यहां रहने वाले लोगों को दूसरे जगह विस्थापित होना पड़ा था। कुवाइच टोला के रामाज्ञा, रंगीला, लाल छबीला आदि का कहना है कि गांव के कटने के बाद भी प्रशासन नहीं चेत रहा है। दो दिनों से घाघरा के जलस्तर में बेतहाशा वृद्धि हुई है। घाट से दो किलोमीटर दक्षिण बह रही नदी जहाज घाट के सीढ़ी पर बने मीटर गेज के अनुसार 64.25 मीटर पर बह रही है। 48 घंटे में घाघरा नदी के जलस्तर में हुए बेतहाशा वृद्धि से लोग सहमें हैं। उपजिलाधिकारी अरुण सिंह ने बताया कि कटान को रोकने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन


घाघरा से प्रभावित होंगे 35 गांव
घाघरा के विकराल रूप धारण करने से पुराना बरहज, गौरा, कटइलवा, रगड़गंज, पैना, चक्की मूसाडोही, परसियां और विशुनपुर देवार के 22 टोलों सहित करीब 35 गांवों के लोग बाढ़ की जद में आ जाते हैं। बाढ़ आने पर लोग जान जोखिम में डाल नाव के जरिए आवागमन कर किसी तरह जीवन-यापन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed