{"_id":"5945634e4f1c1b0c1c8b4760","slug":"111497719630-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमाज में विवाद के बाद चली गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमाज में विवाद के बाद चली गोली
Updated Sat, 17 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। नमाज पढ़ने के बाद दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी। घटना शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे के करीब रामपुर कारखाना के मदरापाली भरत राय गांव में हुई। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस फायरिंग की घटना से इनकार कर रही है।
रामपुर कारखाना के मदरापाली भरत राय गांव गांव निवासी अब्दुल्लाह खान और जहांगीर के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार को नमाज पढ़ने को लेकर दोनों पक्ष के बीच कहासुनी हो गई। रात साढे़ नौ बजे के करीब दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष से अब्दुल्लाह, शकील खान घायल हो गए। दूसरी तरफ से जहांगीर और खुर्शीद का सिर फट गया। आरोप है कि विवाद के दौरान किसी ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इससे गांव में भगदड़ मच गई। गोली चलने की सूचना पर इंस्पेक्टर रामपुर कारखाना डीपी सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और मामले को शांत कराया। दोनों तरफ से चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों तरफ से थाने में तहरीर पड़ी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने जहांगीर की तहरीर पर अब्दुल्लाह, जमीर और शकील खान पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।