फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   11 died in holi

होली के हुडदंग, सड़क हादसों में 11 ने गंवाई जान

Wed, 11 Mar 2020 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
11 died in holi
धमौली गांव में मृतक के दरवाजे पर उमड़ी भींड़ - फोटो : SALEMPUR
होली के हुड़दंग, सड़क हादसों में 11 ने गंवाई जान
विज्ञापन

सदर कोतवाली, गौरीबाजार, रामपुर कारखाना, लार, मदनपुर, सलेमपुर, बघौचघाट, रुद्रपुर में हुईं घटनाएं
देवरिया। जिले में अलग-अलग इलाकों में होली के दिन हुई मारपीट, सड़क हादसों, दावत खाने और छत से गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। इसमें बच्चे भी शामिल हैं। इन घटनाओं ने होली के रंग को बदरंग कर दिया। एक दिन में इतने हादसे होने से जिला अस्पताल और पोस्टमार्टम हाउस पर लोगों की भीड़ रही है। परिवार और सगे संबंधियों का रो-रोकर बुरा हाल है। संबंधित पुलिस और सदर कोतवाली पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिवारवालों को सौंप दिया।
तालाब में डूबने से युवक की मौत, हत्या का आरोप
पैकौली। मंगलवार को होली खेलने के लिए घर से निकले युवक का शव गांव के एक तालाब में मिला। गांव के युवकों ने शव को देखकर परिवारवालों को सूचना दी। परिवारवाले शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के बढ़या बुजुर्ग गांव के रहने वाले सुनील यादव उर्फ कालीचरण ( 38 ) पुत्र स्वर्गीय रामप्यारे यादव मंगलवार की सुबह होली खेलने के लिए घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि दोस्तों के साथ मिलकर होली खेले और शराब पिए। इसके बाद वह तालाब में डूब गए थे। उनका शव उतराता देखकर गांव के युवकों ने परिवारवालों को जानकारी दी। परिवारवालों ने शव को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल प्रशासन ने सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। उनकी मौत से घर में कोहराम मच गया। कालीचरण के भाई ने हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है। कालीचरण के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में बच्चे की मौत
देवरिया। मदनपुर थानाक्षेत्र के मोहरा समोगर गांव निवासी 12 साल के एक बालक की मंगलवार की शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिवारवाले उसे लेकर जिला अस्पताल आए तो यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहरा समोगर गांव के रहने वाले कृष्णा तिवारी (12 )पुत्र अमरनाथ तिवारी की तबीयत मंगलवार की देर शाम अचानक खराब हो गई। परिवारवाले आनन-फानन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी। सदर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कृष्णा की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

छत से गिरकर युवक की मौत
देवरिया। होली के दिन छत पर खड़ा एक युवक नीचे गिर गया। घटना ठठेरी गली मोहल्ले में हुई। छत से गिरने से युवक की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ठठेरी गली मोहल्ला का रहना वाला आदित्य वर्धन सिंह (22) पुत्र स्वर्गीय प्रवीन सिंह दवा का कारोबार करता था। होली के दिन मंगलवार को वह छत पर बैठा था। बताया जा रहा है कि अचानक वह छत से नीचे सड़क पर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारवाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही दर्जनों की संख्या में लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिसवालों ने शव को परिवारवालों को सौंप दिया।
सड़क हादसे में भाजपा नेता के भाई की मौत
देसही देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के बरवां मीरछापर चौराहे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई। मृतक बरवां मीरछापर गांव का रहने वाला संजय मद्धेशिया था। मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। बरवां मीरछापर गांव के संजय मद्धेशिया (40) मंगलवार की शाम किसी काम से पैदल ही आनंदनगर चौराहे पर गए थे। शाम छह बजे वह घर वापस लौट रहे थे। उसी दौरान स्थानीय चौराहे पर किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बात की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। संजय दो भाइयों में छोटे थे। बड़े भाई का नाम शम्भू मद्धेशिया है। वह भाजपा नेता हैं। संजय की मौत से पत्नी फूलपत्ती देवी, बेटा आकाश 10 व पांच बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी होते ही घर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
बैतालपुर। बहनोई के घर से बाइक से लौट रहे शख्स को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस के सहयोग से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना गौरीबाजार थानाक्षेत्र के बरारी प्रथम गांव के पास की है। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सहबाजपुर गांव निवासी रत्नाकर यादव (36) पुत्र स्वर्गीय वीर बहादुर यादव मंगलवार को अपने घर से बाइक से सुबह बहनाई के घर के लिए निकले। सुबह 11 बजे के करीब वह गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सझवां गांव निवासी अपने बहनोई लालबाबू यादव के घर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि सझवां गांव में वह एक घंटा रहने के बाद वह घर वापस जा रहे थे। अभी गौरीबाजार थानाक्षेत्र के बरारी प्रथम गांव के पास पहुंचे थे कि किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। देर शाम उनके घायल होने की सूचना किसी ने परिवारवालों को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी राकेश पाण्डेय अपने हमराहियों के साथ पहुंच गए। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
होली समारोह में नशे में धुत दो की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
रामलक्षन/रुद्रपुर। क्षेत्र के रनिहवा गांव में प्रधान के घर आयोजित होली मिलन समारोह में नशे में धुत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों की मौत के पीछे अधिक शराब का सेवन करना बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना सोमवार की रात की है।
रनिहवा गांव के प्रधान रामानंद यादव के घर सोमवार की रात होली की पूर्व संध्या पर पार्टी रखी गई थी। गांव के तमाम लोग भोज में शामिल हुए। इस दौरान गांव के रामदेव हरिजन (46) और रामसिंह चौहान (40) भी शामिल हुए। बताया जा रहा है कि दोनों पहले से नशे में ही समारोह में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देशी शराब भी पी ली। भोजन करने के बाद दोनों घर चले गए। घर पहुंचने पर रामदेव की मौत हो गई। हालत बिगड़ती देखकर रामसिंह चौहान को परिवार वाले जिला अस्पताल ले गए। हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही रामसिंह चौहान ने भी दम तोड़ दिया। मंगलवार की सुबह एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय और सीओ दिनेश सिंह यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित के परिवारवालों ने बताया कि दोनों प्रधान के यहां पार्टी में शामिल होने गए थे। वहां से लौटने पर हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। आरोपी प्रधान घटना के बाद फरार बताया जा रहा है। दो लोगों की मौत से गांव में होली का त्योहार मातम में पसर गया। रुद्रपुर कोतवाल अरुण मौर्य ने बताया कि दावत में गए दो लोगों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत दूसरा घायल
बघौचघाट। होली पर्व पर देर शाम अपने बहन के घर आ रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिहार के गोपालगंज के कटया के रहन वाला टुन्नू राजभर (28) अपने चचेरे भाई संदीप राजभर (22) के साथ मंगलवार की शाम बहन के घर बघौचघाट के कोइरीपट्टी गांव आ रहे थे। राजदेव राजभर के घर होली पर्व मनाना था। अभी वह कोइरीपट्टी चौराहे के समीप पहुंचे थे कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमे टुन्नू राजभर को गंभीर चोट लगी और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में चचेरा भाई संदीप राजभर भी गंभीर रूप घायल हो गया। आसपास के लोगों ने बघौचघाट पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीर रूप से घायल संदीप को परिवारवाले इलाज के लिए कटया अस्पताल में भर्ती कराया।
सम्मत जलाने के विवाद में वृद्ध को पीटा, मौत
लार/देवरिया। सम्मत जलाने के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने वृद्ध की जमकर पिटाई की। उपचार के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मारपीट की घटना में कई लोग घायल हुए हैं। सदर कोतवाली पुलिस ने वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम कराया। लार थाना क्षेत्र के धमौली गांव के रहने वाले श्यामानंद मित्र (65) के बेटे अरविंद मिश्रा (35) सोमवार की शाम दरवाजे बैठे थे। इसी बीच गांव का एक युवक अपने दोस्तों के साथ पहुंचा। सम्मत जलाने की बात को लेकर विवाद करने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने समझाकर उन लोगों को वापस कर दिया। मंगलवार की सुबह युवक अपने 10-12 साथियों संग लाठी-डंडा लेकर श्यामानंद के घर पहुंचा और उन्हें मारने-पीटने लगा। यह देखकर घर में मौजूद अन्य सदस्य बचाने आए तो उनकी भी पिटाई की। इसमें श्यामानंद मिश्र (65), अरविंद मिश्र (35) पुत्र श्यामानंद मिश्र, हेमंत मिश्र (35) पुत्र सुरेश, दीपक मिश्र (25) पुत्र शंभूनाथ मिश्र, मुन्ना उर्फ कैलाश (45) पुत्र सुरेश मिश्रा घायल हो गए। सभी को लार सीएचसी पहुंचाया गया। श्यामानंद की स्थिति गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां से भी डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। इलाज के लिए गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार वाले शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। उधर, सलेमपुर एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से पूछताछ की।
पुलिस छावनी में तब्दील है धमौली गांव
पिंडी। क्षेत्र के धमौली गांव में होलिका दहन के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान हुई हत्या के बाद गांव में मातम पसरा है। पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील है। मौके पर पुलिस एवं पीएसी तैनात कर दिया गया है। एसओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि कि गांव में शांति है। घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
बाइक की टक्कर से घायल बच्ची की मौत
देवरिया। रुद्रपुर के कोइलगड़हा गांव में मंगलवार की शाम वाहन की चपेट में आने से सात साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल से उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। वहां से चिकित्सकों ने घर ले जाने की सलाह दिया। परिवारवाले दोबारा जिला अस्पताल लाए। यहां बुधवार की दोपहर उसने दम तोड़ दिया। कोइलगड़हा गांव निवासी उमाशंकर साहनी अपनी सात साल की बेटी बबिता का उपचार कराने मंगलवार की शाम को रुद्रपुर गया था। वहां से लौटकर गांव के पास सड़क पर किसी वाहन से उतरा। इसी दौरान किसी वाहन ने बबिता को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उमाशंकर उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। यहां गंभीर हालत देखकर चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां स्थिति नाजुक देखकर चिकित्सकों ने घर ले जाने की बात कहीं। उमाशंकर उसे लेकर फिर जिला अस्पताल लौट आया, जहां बुधवार की दोपहर में उसकी मौत हो गई।

दो बाइक भिड़ीं, एक की मौत
सलेमपुर। सलेमपुर-लार मार्ग पर अंग्रेजी शराब की दुकान के समीप दो बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार की दोपहर लार थानाक्षेत्र के भठवा पांडेय गांव के सुमित कुशवाहा (16) और रवींद्र कुशवाहा (25) किसी काम से सलेमपुर आ रहे थे। अभी दोनों नवलपुर चौराहा स्थित सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान के समीप पहुंचे थे कि सामने से आ रहीं तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दूसरी बाइक पर सवार लार के धवररिया वार्ड निवासी भोला पासवान (23) और बैसकरनी वार्ड निवासी मोहम्मद सामीर (25) घायल हो गए। सभी को आसपास के लोगों की मदद से कोतवाली पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया। उपचार के दौरान मोहम्मद समीर की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed