फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कांग्रेसियों ने मनाया इंदिरा गांधी का शहादत दिवस

कांग्रेसियों ने मनाया इंदिरा गांधी का शहादत दिवस

Wed, 31 Oct 2018 10:17 PM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने मनाया इंदिरा गांधी का शहादत दिवस
पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। कांग्रेस कार्यालय पर बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि शहादत दिवस और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एकता दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। भारत की पहली महिला हैं, जो तीन बार प्रधानमंत्री बनीं और देश की सेवा की। अपने कार्यकाल में देश की गरीब जनता के लिए बैंकों का राष्ट्रीयकरण, किसानी व खेती के क्षेत्र में हरित क्रांति जैसी योजनाओं को लाने के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का आजाद भारत के नव निर्माण में अहम योगदान है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, बिस्सिमल्लाह लारी, वरुण राय, ऋषिकेश मिश्र, नौशाद खां, विजय शंकर मिश्र, समीर पांडेय, धर्मेंद्र कुमार, राघव पांडेय आदि मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की शहादत दिवस पर हनुमान मंदिर पर युवा कांग्रेसियों ने कैंप लगाकर लोगों को भोजन कराया। इस दौरान सुहेल अंसारी, आनंद श्रीवास्तव, आदित्य मिश्रा, बाल मुकुंद मिश्रा, जावेद आलम, अर्जुन राय, सूरज राय, अभिनव प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इंदिरा के शहादत दिवस पर पौधरोपण
खुखुंदू। भारतीय युवा कांग्रेस के जिला कोऑर्डिनेटर व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर एमएस एकेडमी स्कूल मुसैला खुर्द में पौधरोपण किया। इस दौरान सोनू ने कहा कि इंदिरा गांधी के सपनों का भारत के निर्माण में आज के युवाओं को आगे आना होगा। तभी देश का विकास संभव है। इस मौके पर आम और नीम के पौधे लगाएं गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज्ञानरंजन पांडेय, मंटू यादव, सूरज राय, भीम विश्वकर्मा, वेद प्रकाश, ओमप्रकाश, ऋषिकेश पटेल, रमेश शर्मा, सुरेंद्र यादव, मुन्ना सिंह, बागेश्वर यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed