{"_id":"5b77037f42c792466c0ffc79","slug":"101534526335-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बढ़ने लगा सरयू नदी का जल स्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बढ़ने लगा सरयू नदी का जल स्तर
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिर बढ़ने लगा सरयू नदी का जलस्तर
भागलपुर। सरयू नदी का जलस्तर भागलपुर में चार दिन की कमी के बाद एक बार फिर बढ़ने लगा है। जलस्तर में लगातार हो रहे बढ़ाव से क्षेत्र में नालों के रास्ते पानी गांव की ओर फैलने लगा है। गांव नदी के पानी से घिरना शुरू हो गया है। तुरतीपार रेग्युलेटर पर नदी खतरे के निशान 64 मीटर 30 सेमी को पार कर 64 मीटर 80 सेमी पर पहुंच गई है। 24 घंटे में 40 सेमी की बढ़ोत्तरी हुई। भागलपुर मईल मार्ग पर पानी का दबाव बढ़ने से बंधे पर खतरा उत्पन्न हो सकता है। नदी का पानी भागलपुर, देवसिया, छित्तूपुर, नरियांव, मईल, तेलिया कला की गांवों को घेरने लगा है। एसडीएम बरहज घनश्याम ने बताया कि बाढ़ राहत चौकी वहीं हैं जो पिछले साल स्थापित थी। बीजीएम इंटर कॉलेज भागलपुर, जूनियर हाईस्कूल मईल, साधन सहकारी समिति मौना, सतरांव को बाढ़ राहत चौकी बनाया गया है। देवरहा बाबा आश्रम के लिए नाव की व्यवस्था कल तक कर दी जाएगी। लेखपाल कानूनगो से लोगों को चौकी पर रहने को कहा गया है। इसके लिए प्रशासन एलर्ट है।