फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   केंद्रीय सड़क निधि से संवरेगी सात सड़कें

केंद्रीय सड़क निधि से संवरेगी सात सड़कें

Sat, 28 Jul 2018 10:24 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क निधि से संवरेगी सात सड़कें
केंद्रीय सड़क निधि से संवरेगी सात सड़कें
विज्ञापन


सदर सांसद के प्रस्ताव पर चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण को मिली मंजूरी
देवरिया, कुशीनगर जिले के लोगों को मिलेगा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। केंद्रीय सड़क निधि योजना के तहत देवरिया लोकसभा क्षेत्र की सात अन्य सड़कों को भी मंजूरी मिली है। करोड़ों की लागत से इन सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य होगा। सदर सांसद के प्रस्ताव पर स्वीकृत हुई इन सड़कों से देवरिया और कुशीनगर दोनों जिलों के लोगों को लाभ मिलेगा। जल्द ही इन पर कार्य शुरू हो जाएगा।
देवरिया और कुशीनगर को जोड़ने वाली कई सड़कें बदहाल स्थिति में है। आवागमन का लगातार दबाव बढ़ने के बाद भी बजट के अभाव में इनका मरम्मत कार्य नहीं हो पा रहा है। अब केंद्रीय सड़क निधि से स्वीकृत होने से इन सड़कों के जरिए दोनों जिलों की कनेक्टिविटी सुधरेगी। लोगों को आवागमन में सहूलियत भी मिलेगी। सांसद कलराज मिश्र ने बताया कि सड़कों के लिए बजट की मंजूरी मिल चुकी है। फाजिलनगर-बघौचघाट मार्ग पर काम भी शुरू करा दिया गया है। जल्द ही अन्य सड़कों पर भी निर्माण आरंभ होगा। बता दें कि देवरिया-कसया मार्ग पर भीमपुर से पिपरपाती, बैकुंठपुर से मधवापुर मार्ग का भी चयन केंद्रीय सड़क निधि के तहत हुआ है।
विज्ञापन

इन सड़कों को मिली मंजूरी
फाजिलनगर-बघौचघाट तक करीब 12.70 किमी लंबी सड़क के लिए 24 करोड़, तमकुहीराज से सिसवा नहर, अहिरौलीवन की 22.30 किमी सड़क के लिए 38.12 करोड़, बड़हरा से लच्छिया देवरिया कोइलसवा 12.26 किमी लंबे मार्ग का चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण के लिए 26.25 करोड़, तमकुही ब्लाक से तमकुही तक 2.06 किमी मार्ग के लिए 3 करोड़, फाजिलनगर से तुर्कपट्टी तक 8.6 किमी के लिए 13.76 करोड़, भरथुआ से भटनी तक 27 किमी लंबे मार्ग के लिए 33 करोड़ और देवरिया-कसया रोड पर डुमरी से हिरंदापुर-बैजनाथपुर-देसही देवरिया-भटनी तक 19.80 किमी लंबे मार्ग के लिए 27.41 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed