फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   रालोद बूथ स्तर पर खड़ा करेगी संगठन

रालोद बूथ स्तर पर खड़ा करेगी संगठन

Sat, 07 Apr 2018 10:24 PM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
रालोद बूथ स्तर पर खड़ा करेगी संगठन
रालोद बूथ स्तर पर खड़ा करेगी संगठन
विज्ञापन


गठबंधन हुआ तो जयंत देवरिया से लड़ेंगे चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सिंचाई विभाग के डाक बंगले में बैठक की। पूर्वी जोन के अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होता है। इसलिए संगठन को मजबूत बनाने की जरूरत है। संगठन को बूथ स्तर पर भी खड़ा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 2019 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव में गठबंधन होता है तो पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्याय जयंत चौधरी देवरिया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। प्रभारी जवाहर यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं। दलित उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ गई हैं। महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। रोजाना छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही हैं। किसान खुद को ठगा महसूस कर रहा है। प्रदेश सचिव वासुदेव यादव ने कहा कि भाजपा सरकार से जनता ऊब चुकी है। किसानों का कर्ज माफी सिर्फ खानापूर्ति है। गन्ने के बकाए का भुगतान नहीं हो रहा है। फसलों को वाजिब मूल्य नहीं मिल पा रहा है। सरकार ने एक अप्रैल से गेहूं खरीद के लिए क्रय केंद्र खोलने की घोषणा की है। मगर हकीकत यह है कि जिले में अभी भी कई क्रय केंद्र चालू नहीं हुए हैं। सांप्रदायिक दंगों की साजिश रची जा रही है। इस दौरान सर्वानंद तिवारी, लालसा यादव, सुरेश यादव, विपिन श्रीवास्तव, संदीप यादव, अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed