{"_id":"59a5ae094f1c1b06278b4686","slug":"101504030217-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजन लेकर नहीं लौटा, आई मौत की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजन लेकर नहीं लौटा, आई मौत की खबर
Updated Tue, 29 Aug 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। अनुसा गांव में नाव पलटने से हुई संदीप की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया। बाढ़ का दंश झेल रहे लोगों का दर्द बढ़ गया। मृतक परिवार के भोजन की तलाश में नाव से पचलड़ी जा रहा था।
संदीप की शादी सुमन से हुई। उसे एक साल की बेटी भी है। दो भाइयों में छोटा संदीप मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। दो दिनों से उसके परिवार के लोगों को भोजन नहीं मिला, लोग परेशान थे। वह परिवार के दुख को सहन नहीं कर पाया और सुबह ही भोजन की तलाश में निकल गया। छोटी नाव मेें पहले ही अधिक लोग बैठ चुके थे। ऐसे में उसे दो घंटे तक इंतजार करना पड़ता है वह जबरन नाव पर बैठ गया। घर से भोजन ले आने का वादा कर गया संदीप तो लौटा नहीं। संदीप की मौत पर पत्नी सुमन और मां सोनमती का रो रोकर बुरा हाल था। परिजनों की चित्कार सुन लोगों की आंखें भर आईं।