फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कोतवाली के पगरा से शख्स का अपहरण

कोतवाली के पगरा से शख्स का अपहरण

Tue, 25 Jul 2017 10:22 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली के पगरा से शख्स का अपहरण
देवरिया। सदर कोतवाली के पगरा गांव से सोमवार की रात को एक व्यक्ति का अपहरण हो गया है। पीड़ित के बेटे ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों पर अपहरण का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पगरा गांव के रामप्रसाद लखनऊ में कुछ काम करते हैं। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों से उनका रुपये के लेन-देन का विवाद चल रहा है। रामप्रसाद गांव पगरा आए हुए थे। सोमवार की रात साढ़े नौ बजे चार पहिया वाहन में सवार होकर तीन लोग आए। रामप्रसाद को बुलाकर गाड़ी में बैठा लिए और चले गए। जानकारी होते ही परिवारवाले परेशान हो गए। परिवार के लोगों ने रामप्रसाद से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। उसके बेटे संजय ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि लखनऊ के नंबर की गाड़ी से तीन लोग उसके पिता का अपहरण कर लिए हैं। उसको आशंका है कि उनके साथ कोई अनहोनी हो सकती है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। सदर कोतवाल नीतीश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि संजय ने पिता के अपहरण की तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed