फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   फीडर में फॉल्ट, शाम तक नहीं मिला

फीडर में फॉल्ट, शाम तक नहीं मिला

Wed, 21 Jun 2017 10:32 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
फीडर में फॉल्ट, शाम तक नहीं मिला
देवरिया। बरपार फीडर में मंगलवार की आधी रात को फॉल्ट आने के कारण 80 गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। इसके चलते अंधेरे में सहरी और इफ्तार करनी पड़ी। कर्मचारियों ने सुबह से फॉल्ट ढूंढना शुरू किया लेकिन शाम तक फॉल्ट नहीं मिला। शाम को केबल ब्रस्ट कर गया। इसके चलते चौक चौराहे की दुकानदारी प्रभावित हो गई। रेफ्रिजरेटर और इन्वर्टर बैठ गए। मोबाइल की बैटरी चार्ज करने के लिए लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

बैतालपुर सब-स्टेशन से बरपार फीडर संचालित होता है। मंगलवार की रात 12 बजे के बाद फॉल्ट आ गया। इसके चलते बरपार फीडर ठप ठप हो गया। इससे जुड़े बरपार, सिरजम, जमुना, भण्डा, करजहा, धनौती, बेलवा, सिरजम, इटवा, गुड़री, छेरिया, इजरही, महुअवा आदि गांवों में बिजली गुल हो गई। उपभोक्ताओं ने सामान्य कटौती समझा। मौसम सुहाना होने से लोगों को राहत मिली। सुबह तक बिजली नहीं मिली तो सब-स्टेशन में जानकारी दी। जेई की निगरानी में कर्मचारियों ने फॉल्ट ढूंढने में जुट गए। सभी सेक्शन को खोल-खोल कर जांच की, लेकिन फॉल्ट नहीं मिल सका। बिजली गुल रहने से इन्वर्टर की बैटरी डिस्चार्ज हो गई। रेफ्रिजरेटर में रखे सामान गायब हो गए। शाम चार बजे मरम्मत के दौरान केबल ब्रस्ट कर गया। जेई ने अफसरों को जानकारी दी। गोरखपुर से मैकेनिक की डिमांड की गई लेकिन देर शाम तक मैकेनिक नहीं आ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed