फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   100mw solar plant will install in bodia sultan

बोड़िया सुल्तान गांव में लगेगा 100 मेगावाट का सोलर प्लांट

Mon, 01 Feb 2021 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
100mw solar plant will install in bodia sultan
बोड़िया सुल्तान गांव में लगेगा 100 मेगावाट का सोलर प्लांट
विज्ञापन

देवरिया। शहर से सटे बोड़िया सुल्तान गांव में 100 मेगावाट का सोलर प्लांट लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रशासन ने इसके लिए 200 एकड़ भूमि चिह्नित कर ली है। 25 किसानों ने शनिवार को एम प्लस सोलर कंपनी के पक्ष में 354 माह के लिए 30 एकड़ भूमि का एग्रीमेंट किया। जल्द ही करीब 700 किसानों से भूमि का एग्रीमेंट हो जाएगा। किसानों को इससे अच्छी आमदनी होगी। पूर्वांचल का दूसरा सोलर प्लांट देवरिया में स्थापित होगा।
सदर सांसद रमापति राम त्रिपाठी से एम प्लस सोलर कंपनी के अधिकारियों ने हाल ही में संपर्क किया। सांसद ने 19 जनवरी को डीएम को इस संबंध में पत्र लिखा। उन्होंने लिखा कि यह महत्वपूर्ण एवं उपयोगी योजना जिले के लिए वरदान साबित होगी। इससे देवरिया में विद्युत आपूर्ति में सुधार होगा। डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए बोड़िया सुल्तान गांव के एक आईएएस अफसर के समाजसेवी पिता दिनेश राव से बात की। दिनेश राव की पहल पर कई किसान सहमत हो गए। डीएम अमित किशोर ने इसके लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों को लगाया। इसके बाद किसानों की जमीन चिह्नित कर ली गई। अधिशासी अभियंता विद्युत निगम रामसेवक राम ने बताया कि जिले में चार लाख 83 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। 502 मेगावाट बिजली की प्रतिमाह खपत है। कई इलाके ऐसे हैं, जहां अब भी बिजली संकट बरकरार है। सिंचाई की व्यवस्था विद्युत संसाधनों के भरोसे नहीं हो पाती है। सोलर प्लांट से उपलब्ध बिजली का उपयोग शहर से लगायत आसपास के गांव कर सकेंगे। प्रस्तावित 100 मेगावाट सौर ऊर्जा प्लांट चालू हो जाने के बाद आपूर्ति में भी सुधार आएगा।
विज्ञापन

सोलर कंपनी के प्रतिनिधियों ने किया था संपर्क : सांसद
सदर सांसद रमापति राम त्रिपाठी का कहना है कि उनसे एम प्लस सोलर कंपनी के प्रतिनिधियों ने 100 मेगावाट की परियोजना स्थापित करने के लिए संपर्क किया। उनसे सहमति लेने के बाद 19 जनवरी को डीएम को पत्र लिखकर सोलर प्लांट स्थापना के लिए जमीन उपलब्ध कराने में कंपनी की मदद करने को कहा। प्लांट लगने से बिजली की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मेगावाट से 15 लाख यूनिट बिजली जनरेट होती है। प्लांट लगने के बाद वर्ष भर में 15 करोड़ यूनिट बिजली जनरेट होगी। इसकी खपत जिले में ही की जाएगी। प्लांट के लिए 300 एकड़ भूमि चाहिए। तकरीबन आठ माह बाद प्लांट तैयार हो जाएगा। पूर्वांचल में मिर्जापुर 50 मेगावाट के बाद सौ मेगावाट की पहली यूनिट स्थापित की जा रही है। निर्माण के दौरान परोक्ष एवं अपरोक्ष रूप से तकरीबन एक हजार लोगों को रोजगार मुहैया हो सकेगा। किसानों को अच्छी आमदनी इससे होगी। प्लांट लग जाने के बाद किसानों को अच्छी आय होगी। यही नहीं, 200 लोगों को रोजगार मिलेगा। -आलोक वर्मा, वाइस प्रेसीडेंट, एम प्लस सोलर कंपनी

सांसद की पहल पर बौड़िया सुल्तान में सौ मेगावाट सोलर प्लांट लगाने प्रक्रिया शुरू की गई है। 30 एकड़ भूमि का एग्रीमेंट हो गया है। शेष जमीन का एग्रीमेंट शीघ्र हो जाएगा। सोलर प्लांट लगने से जिले में बिजली की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। -अमित किशोर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed