फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   100 feet hight national flag hoisted at deoria sadar railway station

रेलवे स्टेशन परिसर में 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीयध्वज लहराएगा

Wed, 07 Jul 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
100 feet hight national flag hoisted at deoria sadar railway station
रेलवे स्टेशन परिसर में 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीयध्वज लहराएगा
विज्ञापन

देवरिया। रेलवे स्टेशन परिसर में जनपद का सबसे ऊंचा 100 फीट पर आसमान में राष्ट्रीय ध्वज लहराएगा। अधिकारियों के मुताबिक सौ जमीन से ऊंचाई 30 गुणे 20 फीट राष्ट्रीय ध्वज 15 अगस्त को फहराया जाना है। रेलवे इसकी तैयारी में जुटा हुआ है।

सदर रेलवे स्टेशन परिसर में फहराया गया 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा फहराने के लिए पोल लगाया गया है। इतना ऊंचा तिरंगा झंडा इसलिए लगाया जा रहा है कि यहां पर आने-जाने वाले लोगों के मन में देशभक्ति की भावना मन में जाग्रत हो। इसके साथ ही तिरंगे झंडे को देखकर लोगों के मन में अपने देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा पैदा हो। इस मंशा को सार्थक बनाने के लिए रेलवे स्टेशन परिसर में घुसते ही मुख्य गेट के पास 100 फीट ऊंचा गगनचुंबी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा लोगों की नजर में होगा। रेलवे ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए तिरंगा झंडा लगाने के लिए फाउंडेशन तैयार कर लिया गया है। जिस पर हाईमास्ट लाइट जैसा 100 फीट ऊंचाई का पोल लगाया गया है। तिरंगा फहरने से स्टेशन सुंदर लगेगा। जनपद का सबसे ऊंचा झंडा होने के कारण शहरवासियों को काफी दूर से भी नजर आएगा। रात में भी तिरंगा झंडा नजर आएगा। रेलवे ने झंडा फहराने के लिए स्वतंत्रता दिवस प्रस्तावित किया है। स्टेशन अधीक्षक आई अंसारी ने बताया कि झंडा लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है। इससे लोगों के भीतर देश प्रेम का जज्बा मन में पैदा होगा, तिरंगा देश की शान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed