{"_id":"615b49048ebc3e6297550199","slug":"10-thousand-salempur-news-gkp4117389200","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का झोला काटकर उचक्कों ने दस हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का झोला काटकर उचक्कों ने दस हजार उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जांच करने पहुंची पुलिस तो बैंक का सीसीटीवी कैमरा खराब मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। स्थानीय चौराहे पर स्थित बड़ौदा यूपी बैंक से रकम निकाल कर जा रही एक बुजुर्ग महिला का झोला काटकर उचक्कों ने दस हजार रुपये उड़ा लिए। झोला में रकम गायब देख महिला के होश उड़ गए। वह चिल्लाने लगी, जिस पर आस पास के लोग जुट गए। इसकी सूचना किसी ने मईल पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
कस्बे के सोनलाल निषाद की पत्नी गुजराती देवी सोमवार को बैंक से दस हजार रुपये निकाल कर पास के जन-सेवा केंद्र पर पास बुक लेने के लिए पहुंची। इसी बीच उचक्कों ने बुजुर्ग महिला की झोले को ब्लेड से काटकर पासबुक समेत दस हजार रुपये निकाल लिए। महिला ने झोले में हाथ डाला तो झोला खाली देख चिल्लाने लगी। जिससे आस पास के लोग जुट गए। खोजबीन के बाद पासबुक सड़क के किनारे फेंकी मिली। सूचना पर पहुंची मईल पुलिस ने जन-सेवा केंद्र के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला। वहीं यूपी बड़ौदा बैंक का सीसीटीवी कैमरा खराब मिला। शाखा प्रबंधक मोहनलाल बर्नवाल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा कुछ दिनों से खराब है। मरम्मत के लिए उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि महिला का पैसा बैंक से नहीं बाहर से गायब हुआ है।