फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   10 employees found absent

सीडीओ के निरीक्षण में दस कर्मचारी मिले अनुपस्थित

Sat, 06 Mar 2021 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
10 employees found absent
सीडीओ के निरीक्षण में दस कर्मचारी मिले अनुपस्थित
विज्ञापन

देवरिया। मनमाने समय पर आफिस आना शनिवार को विकास भवन के कर्मचारियों को भारी पड़ गया। सवा दस बजे सीडीओ ने विभागवार उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया तो दस कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीडीओ शिवशरणप्पा ने इन कर्मचारियों का एक दिन का वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।

बता दें कि विकास भवन के ज्यादातर कर्मचारी मनमर्जी समय पर दफ्तर आते हैं। जब भी सीडीओ या डीएम ने विभागवार कार्यालयों का निरीक्षण किया, बड़ी संख्या में कर्मचारी अनुपस्थित मिले। शनिवार को भी कर्मचारियों के देर से दफ्तर आने का सिलसिला जारी था। सीडीओ ने 10.15 बजे सभी विभागों की उपस्थिति पंजिका अपने कार्य कक्ष में मंगवाया। इस दौरान लघु सिंचाई कार्यालय की अवर अभियंता सपना विश्वकर्मा, डीपीआरओ कार्यालय के डीपीएम रंजीत जायसवाल, एडीपीएम सुधांशु मिश्र, एनआरएलएम के डीएमएम ओंकार नाथ तिवारी, कुमार गौरव, सौरभ शर्मा, आरईडी के वरिष्ठ सहायक दिनेश कुमार मल्ल, सीवीओ कार्यालय के राजनरायण चतुर्वेदी, अशोक कुमार यादव व जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के धीरेंद्र प्रताप सिंह अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed