फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   10 beds reserved at the medical college to handle emergencies during festivals.

Deoria News: त्योहारों पर आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल कॉलेज में 10 बेड आरक्षित

Mon, 12 Oct 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 12 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
10 beds reserved at the medical college to handle emergencies during festivals.
देवरिया। आगामी त्योहारों को देखते हुए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में आपात स्थिति से निपटने की तैयारी शुरू कर दी गई है। किसी भी अप्रिय घटना के दौरान घायलों और गंभीर मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के लिए 10 बेड का विशेष वार्ड आरक्षित किया जा रहा है। इसमें उपचार की सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन

डॉक्टरों को भी ऑन कॉल सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार, त्योहारों के दौरान किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को उपचार के लिए परेशानी न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं सतर्क रहेंगी। जरूरत पड़ने पर डॉक्टरों को तत्काल बुलाया जा सकेगा। मेडिकल कॉलेज में पहले से 30 बेड की इमरजेंसी की व्यवस्था भी है। विशेष वार्ड में 10 बेड सुरक्षित रखे जाएंगे, ताकि एक साथ कई मरीज पहुंचने पर उनका उपचार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed