फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   questions will be based on up board syllabus in cpmt 2013

CPMT: यूपी बोर्ड का सिलेबस, माइनस मार्किंग नहीं

Tue, 23 Apr 2013 10:49 AM IST
कानपुर/इंटरनेट डेस्क
कानपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 23 Apr 2013 10:49 AM IST
विज्ञापन
questions will be based on up board syllabus in cpmt 2013

कंबाइंड प्री-मेडिकल टेस्ट (सीपीएमटी) 2013 के आए ब्रोशर के मुताबिक सीपीएमटी में माइनस मार्किंग नहीं होगी। साथ ही प्री-मेडिकल टेस्ट का ज्यादातर सिलेबस यूपी बोर्ड पर आधारित होगा।

विज्ञापन


सपीएमटी 2013 का ब्रोशर बुधवार से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की यूपी, उत्तराखंड और दिल्ली की 114 शाखाओं में उपलब्ध करा दिया जाएगा।

फॉर्मों की बिक्री 25 अप्रैल से आठ मई तक होनी है। 15 मई तक फॉर्म जमा किए जा सकेंगे।

सामान्य, ओबीसी के फॉर्म 1280 रुपये और एससी, एसटी कैटिगरी के फॉर्म 680 रुपये में मिलेंगे।

सीपीएमटी कराने की जिम्मेदारी सीएसजेएम यूनिवर्सिटी कानपुर को सौंपी गई है। सीपीएमटी का आयोजन 16 जून को (सुबह 9 से दोपहर 12 बजे) होना है। इसका ज्यादातर सिलेबस यूपी बोर्ड पर आधारित होगा।
विज्ञापन


जूलॉजी, बॉटनी, फिजिक्स और केमिस्ट्री से 50-50 (कुल 200 सवाल) सवाल पूछे जा सकते हैं। हर सवाल एक मार्क्स (कुल 400 मार्क्स) का होगा। प्री-मेडिकल टेस्ट में माइनस मार्किंग नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में यूनिवर्सिटी के कुलपति और सीपीएमटी के चेयरमैन प्रो. अशोक कुमार का कहना है कि एंट्रेंस टेस्ट की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 25 अप्रैल से फार्मों की बिक्री शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed