फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   clash between congress and bjp supporters

भाजपाइयों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Sun, 02 Mar 2014 01:39 AM IST
Updated Sun, 02 Mar 2014 01:39 AM IST
विज्ञापन
clash between congress and bjp supporters

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर विदेशमंत्री सलमान खुर्शीद की कड़वी टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन करते भाजपाइयों को कांग्रेसियों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

विज्ञापन


कांग्रेसियों का गुस्सा उस समय फूटा, जब भाजपाई विदेशमंत्री को काले झंडे दिखाने लगे। पुलिस ने भी उन पर जमकर डंडे तोड़े। तीन भाजपाई घायल हो गए। कांग्रेसियों ने मऊदरवाजा थाने में जुटे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर भी हमला करने की कोशिश की।

विज्ञापन

मोदी पर बयान का कर रहे थे व‌िरोध

clash between congress and bjp supporters

गुस्साए भाजपा नेताओं ने विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं लिखी। भाजपा नेताओं ने निजी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया।

उल्लेखनीय है कि विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने 25 फरवरी को नरेंद्र मोदी को ‘नपुंसक’ कह दिया था। शनिवार को विदेश मंत्री डा. जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट में हस्तशिल्प कार्ड वितरण करने पहुंचे।

काले झंडे लेकर कर रहे थे व‌िरोध

clash between congress and bjp supporters

विदेश मंत्री की कड़वी टिप्पणी के विरोध में भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी  मऊदरवाजा थाने के पास काले झंझे लेकर पहुंच गए।

काले झंडे दिखाते ही स्कार्ट में साथ चल रहे फर्रुखाबाद कोतवाली प्रभारी आरपी यादव, मऊदरवाजा थानाध्यक्ष श्रीकांत यादव एवं उनके साथ मौजूद जवान और कांग्रेसी भाजपाइयों पर टूट पड़े। काले झंडे दिखाने वालों को जमकर पीटा गया।

विज्ञापन

भाग खड़े हुए भाजपाई

clash between congress and bjp supporters

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी दिलीप भारद्वाज, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजीत महाजन, भाजपा नगर महामंत्री धीरेंद्र वर्मा को जमकर पीटने के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। अन्य भाजपाई भाग खड़े हुए।

कुछ देर बाद भाजपाई और कांग्रेसी थाने पहुंचे तो यहां एक बार फिर आमने-सामने हो गए। तूतू-मैंमैं के बाद इनके बीच मारपीट हो गई। जमकर बेल्ट चलीं। गुस्से में कांग्रेसी दोबारा थाने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed