{"_id":"5f09f5e28ebc3e63a25dce69","slug":"yuvak-ne-ghar-mein-phaansee-laga-dee-jaan-chitrakutt-news-knp570666024","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने घर में फांसी लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने घर में फांसी लगा दी जान
विज्ञापन
मऊ(चित्रकूट)। कस्बे में रहने वाले युवक ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाया है। परिजन खुदकुशी की वजह नहीं बता पाए। मृतक के पिता का कुछ साल पहले निधन हो चुका है।
थाना इलाके के कस्बे में रहने वाले सुजीत कुमार (26) पुत्र शंकर के परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार की शाम को घर के लोग आंगन और बाहर दरवाजे पर बैठे थे। तभी सुजीत घर में आया। कुछ देर बाद अपने कमरे में फांसी लगा ली। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिजनों ने कमरे में जाकर देखा। यह लोग अंदर का नजारा देखकर चीख पड़े। सुजीत फांसी के फंदे पर झूल रहा था। परिजनों का शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। पुलिस को सूचना दी गई।
थाना प्र्रभारी सुभाष चौरसिया फोर्स के साथ पहुंच गए। शव को स्थानीय लोगों की मदद से फंदे से नीचे उतारा गया। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजन खुदकुशी के कारण की जानकारी नहीं दे पाए हैं।