फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Stuck in tender files, hoardings hang across the city.

Chitrakoot News: टेंडर फाइलों में अटके, होर्डिंग शहर में लटके

Tue, 13 Oct 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 13 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Stuck in tender files, hoardings hang across the city.
फोटो न- 11 सीकेटीपी 10 शहर के ट्रैफिक चौराहा पर लगी राजनीतिक दलों की होर्डिंग। संवाद
चित्रकूट। नगर पालिका टेंडर पर टेंडर निकाल रही है, पर ठेकेदार नदारद है। इसी का फायदा उठाकर पूरे शहर में अवैध होर्डिंग पाट दी गई हैं।
विज्ञापन

कई होर्डिंग इतने बड़े हैं कि तेज हवा में लटक जाते हैं, कुछ फट चुके हैं, लेकिन फिर भी हटाए नहीं गए हैं। इससे वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी होती है और हादसे का खतरा भी बना रहता है।
हाल ये है कि धनुष चौराहा, पटेल तिराहा और झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिजली के खंभों, स्ट्रीट लाइट के पोल और सड़क किनारे जगह-जगह राजनीतिक दलों, धार्मिक आयोजनों और निजी प्रतिष्ठानों के बड़े-बड़े होर्डिंग और बैनर लटके हैं।
विज्ञापन

शहर में होर्डिंग लगाने की होड़ मची हुई है। जितेंद्र कुमार और अजय सिंह ने बताया कि यदि एक व्यक्ति अपना होर्डिंग लगाता है तो दूसरे दिन दूसरा व्यक्ति उसी के बगल में अपना होर्डिंग टांग देता है। इससे चौराहों की सुंदरता खराब हो रही है और सुंदरीकरण अभियान को सफलता नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरीशंकर ने बताया कि बिजली और स्ट्रीट लाइट के खंभों पर होर्डिंग लगाने से उपकरण खराब हो जाते हैं और मरम्मत के दौरान लाइनमैन को दिक्कत आती है। राजेंद्र खरे ने कहा कि होर्डिंग लगाने को लेकर अक्सर विवाद होते हैं, इसलिए बिना नगर पालिका की अनुमति के होर्डिंग नहीं लगनी चाहिए।
-----------
वर्जन
कोई टेंडर लेने नहीं आया
होर्डिंग के लिए टेंडर निकाला गया था, लेकिन किसी एजेंसी ने रुचि नहीं दिखाई। हमने पुरानी बाजार और शंख चौराहे पर दो वैध साइट चिह्नित की हैं, लेकिन शहर में दिख रहे बाकी 90 फीसदी होर्डिंग अवैध हैं, जो राजनीतिक और धार्मिक आड़ में लगे हैं।

- राज किशोर वर्मा, ईओ, नगर पालिका चित्रकूट।

फोटो न- 11 सीकेटीपी 10 शहर के ट्रैफिक चौराहा पर लगी राजनीतिक दलों की होर्डिंग। संवाद

फोटो न- 11 सीकेटीपी 10 शहर के ट्रैफिक चौराहा पर लगी राजनीतिक दलों की होर्डिंग। संवाद

फोटो न- 11 सीकेटीपी 10 शहर के ट्रैफिक चौराहा पर लगी राजनीतिक दलों की होर्डिंग। संवाद

फोटो न- 11 सीकेटीपी 10 शहर के ट्रैफिक चौराहा पर लगी राजनीतिक दलों की होर्डिंग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed