{"_id":"658dc09a03fe4d334100d6b9","slug":"young-man-dies-due-to-collision-with-vehicle-two-seriously-injured-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-3912-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
चित्रकूट। निमंत्रण में जा रहे युवकों की बाइक में वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
सदर कोतवाली के सिद्धपुर निवासी मुन्नीलाल वर्मा (35), गोसाईंपुर निवासी मौसेरे भाई अंगद (35) और बांधी निवासी मामा के लड़के रज्जन (50) बाइक से गोसाईपुर गांव में निमंत्रण में जा रहे थे। इस दौरान कोहरा था। पहाड़ी-राजापुर मार्ग के जमहिल मोड़ के पास पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। मुन्नीलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंगद और रज्जन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मुन्नीलाल की मौत की सूचना परिजनों को दी।
चेहरे पर चोट होने से घायल बोलने की स्थिति में नहीं थे। स्थानीय लोगों के अनुसार कोहरे के चलते पीछे से आया चार पहिया वाहन चालक बाइक को ठीक से नहीं देख सका और टक्कर लग गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला है। मुन्नीलाल मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पत्नी राजवती बेहाल है। बड़े भाई रामऔतार ने बताया कि बाइक अंगद चला रहा था। वह हेलमेट पहने था।