फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Worship in temples, urns installed in homes

Chitrakoot News: मंदिरों में पूजा-पाठ, घरों में स्थापित किए कलश

Wed, 22 Mar 2023 05:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 05:26 PM IST
विज्ञापन
Worship in temples, urns installed in homes
फोटो नंबर-13 व 14 परिचय-
विज्ञापन

माता के दर्शन करने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
पूजा संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। नवरात्र पर्व की शुरुआत बुधवार से हो गई। पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी मंदिरों में पहुंच कर मां अंबे की विधि विधान से पूजा की। घरों में भी कलश स्थापना कर नव दिनों का व्रत शुरू किया। श्रद्धालुओं ने कामदगिरी की परिक्रमा भी लगाई। मठ मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम शुरू हुए।
नवरात्र के पहले दिन शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के देवी मंदिरों में तांता लगा रहा। इसमें महिलाओं की संख्या अधिक रही। मंदिर पहुंचकर विधि विधान से पूजन-अर्चन कर जलाभिषेक किया। शहर के पुरानी बाजार स्थित प्राचीन काली देवी मंदिर, शंकर बाजार स्थित काली देवी मंदिर, बंधोइन गांव के जालपा माता मंदिर, लालापुर के अशावर माता मंदिर व तरौंहा स्थित झारखंडी माता के मंदिर में अधिक भीड़ देखी गई।
विज्ञापन


इनसेट...
देवी मंदिरों में दुुर्गा सप्तशती का पाठ
प्रदेश सरकार के आदेश पर इस बार नवरात्र पर जिला प्रशासन देवी मंदिरों में दुुर्गा सप्तशती का पाठ करा रहा है। लालापुर स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सुबह दुर्गा सप्तशती पाठ किया गया। इसके अलावा राजापुर, मऊ, मानिकपुर, पहाड़ी, भरतकूप सहित अन्य स्थानों पर स्थित देवी मंदिरों में भक्त पहुंचकर मां अम्बे के दर्शन किए। इन स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम भी किये गये। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मंदिर परिसरों में पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed