फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Work together to strengthen the union

Chitrakoot News: संघ की मजबूती के लिए एकजुट होकर करें कार्य

Fri, 03 Nov 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 03 Nov 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Work together to strengthen the union
पहाड़ी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई पहाड़ी का वार्षिक अधिवेशन व शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पदाधिकारियों ने कहा कि संघ की मजबूती के लिए शिक्षक एक जुट होकर कार्य करें।
विज्ञापन

अधिवेशन में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के लिए संघ के माध्यम से संघर्ष किया जाएगा। शिक्षक शासन के निर्देशों का पालन कर छात्र-छात्राओं को नई शिक्षा नीति के आधार पर पढ़ाई कराएं। ब्लाक अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षकों से एक जुटता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष हरिशंकर त्रिपाठी ने कहा कि छात्र-छात्राओं का अच्छा भविष्य बनाने का कार्य शिक्षक करते हैं। गोष्ठी में पिरमिल फाउंडेशन की टीम ने नई शिक्षा के अंतर्गत कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर संघ के जिला मंत्री श्री नारायण सिंह, हरिशंकर तिवारी, देव यादव, सुशील पांडेय, विजय शुक्ला व कमलेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed