फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Work to make the organization powerful

चित्रकूट: संगठन को शक्तिशाली बनाने के लिए करें कार्य

Sat, 21 Nov 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Work to make the organization powerful
कुर्मि समाज के प्रशिक्षण शिविर में संबोधन करते मंडल अध्यक्ष उदयभान सिंह। - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। सीतापुर स्थित मंदाकिनी भवन में अखिल भारतीय कुर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रांतीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन संगठन को मजबूत बनाकर हर क्षेत्र में स्वजातीय लोगों की उपस्थिति बनाए रखने को कहा गया।
विज्ञापन

शनिवार को मंदाकिनी भवन सीतापुर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार कटियार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदयभान सिंह, इं आरबी सिंह, राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य मान सिंह पटेल ने सामाजिक व संगठन के इतिहास, पदाधिकारियों के दायित्वों, व्यक्तित्व के विकास व आरक्षण पर प्रदेश से आए कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन का इतिहास हमेशा गौरवशाली रहा है। इसे बनाए रखने की हम सबकी जिम्मेदारी है। राजनीति से लेकर हर क्षेत्र में स्वजातीय लोगों को आगे बढ़ाने का काम करते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संत कुमार पटेल ने बताया कि चिंतन शिविर में उप्र, मप्र, बिहार, कर्नाटक, राजस्थान, तेलांगना व महाराष्ट्र के प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद बालकुमार पटेल ने बताया कि रविवार को प्रशिक्षण का समापन होगा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामसिंह, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल व कृष्णराज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed