{"_id":"5fee0bed8ebc3e3b9b10158f","slug":"women-did-not-get-doctors-who-came-to-the-district-hospital-for-sterilization-chitrakutt-news-knp603247824","type":"story","status":"publish","title_hn":"नसबंदी के लिए जिला अस्पताल आईं महिलाओं को नहीं मिले डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नसबंदी के लिए जिला अस्पताल आईं महिलाओं को नहीं मिले डॉक्टर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठी महिलाएं।
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। जिला अस्पताल में गुरुवार को नसबंदी कराने आईं सैकड़ों महिलाओं को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। जिला अस्पताल में डॉक्टर न मिलने से महिलाएं इधर उधर भटकती रहीं। जब वहां कोई सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय से इसकी शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
जिला अस्पताल में हर गुरुवार को महिलाओं की नसबंदी की जाती है। इसको लेकर सैकड़ों महिलाएं आशाओं के साथ नसबंदी कराने पहुंची थीं। वहां पता चला कि नसबंदी करने वाले डॉक्टर अवकाश पर हैं। इस पर महिलाएं जिला अस्पताल के सीएमएस के पास पहुंचीं, तो वहां पर भी सही जवाब नहीं मिला। उसी समय बुंदेलखंड किसान विकास समिति के अध्यक्ष अनिल प्रधान भी जिला अस्पताल आ गए और महिलाओं को कलक्ट्रेट परिसर ले गए।
महिलाओं ने डीएम को मामले की जानकारी दी। इस पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को महिलाओं की नसबंदी करने के आदेश दिए। इसके बाद शिवरामपुर सामुदायिक अस्पताल से डॉक्टरों की टीम बुलाकर महिलाओं की नसबंदी कराई गई। नसबंदी कराने वाली महिलाओं में सुमन, सविता, निर्मला, जनदुलारी, मीरा, मुन्नी, सुमन, संगीता, कमला, अर्चना, सवारिया, कमला, सोमवती, विद्या, प्रेमा व कमलेश कुमारी रहीं। सीएमएस डॉ. आर के गुप्ता ने बताया कि स्त्री विशेषज्ञ डॉ. रफीक अंसारी अवकाश पर हैं। जिसके कारण समस्या हुई है। दूसरे डाक्टरों व अन्य स्टाफ को बुलाकर नसंबदी का कार्य कराया गया।