फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   women

महिला की मौत, ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर

Tue, 02 Jun 2020 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
women
मऊ। मऊ कोतवाली से लगे गांव शिवपुर निवासी महिला की आग से झुलसने पर दस दिन जीवन-मौत से संघर्ष के बाद मंगलवार की सुबह दम तोड़ दिया। मृतका के पिता ताड़ी गांव निवासी किशन चंद्र ने कोतवाली मऊ में ससुरालीजनों के खिलाफ जान से मारने की तहरीर दी है। जिसमें बताया कि मृतका गीता देवी का विवाह दस वर्ष पूर्व शिवपुर के हनुमान पुत्र गंगा प्रसाद के साथ हुआ था।
विज्ञापन

लगातार कई साल से उससे दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज न देने पर धमकी व आयेदिन गीता को प्रताड़ित किया जा रहा था । गीता पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दिया गया। दस दिन जीवन-मौत से संघर्ष के बाद गीता ने दम तोड़ दिया। मऊ कोतवाली में मृतका के पिता किशन चंद्र ने दामाद हनुमान, समधी गंगा प्रसाद, समधिन व मृतका की ननद गुड़िया देवी के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। इस मामले में थाना प्रभारी सुभाष चौरसिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed