फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Women accused the excise team

Chitrakoot News: आबकारी टीम पर महिलाओं ने लगाया आरोप

Fri, 06 Oct 2023 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 06 Oct 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Women accused the excise team
मानिकपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ऊंचाडीह के मजरा अमरपुर की आदिवासी महिलाओं ने आबकारी टीम पर आरोप लगाया कि उनकी गैरहाजिरी में उनके घरों में तलाशी ली। इस दौरान सारी सामग्री बिखेर दी इससे उनकी गृहस्थी का नुकसान हुआ है। एसडीएम को ज्ञापन देकर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्राम पंचायत ऊंचाडीह की आदिवासी महिलाएं गुड्डी, राजकुमारी, समरहाई, साधना, मुस्कान, ममता, छोटकाई, धनिया व उर्मिला ने एसडीएम को पत्र देकर बताया कि गुरुवार को आबकारी टीम ने सूने घरों के दरवाजे खोलकर गृहस्थी का सामान बिखेर दिया। उधर जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र सिंंह ने बताया कि इन ग्रामीणों के यहां शराब बनने की शिकायत मंडलायुक्त कार्यालय में हुई थी। इसी आधार पर बांदा व चित्रकूट की टीम जांच करने पहुंची थी। टीम को मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed