फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman's body found hanging from a noose, murder alleged

Chitrakoot News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Thu, 11 Jul 2024 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from a noose, murder alleged
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के इटखरी गांव के एक घर में महिला का शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने ससुराल वालों पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। ससुराल वालों का कहना है कि बिना किसी विवाद के ही महिला ने जान दी है।
विज्ञापन

इटखरी गांव के विकास यादव ने बताया कि वह रायपुर में प्राइवेट नौकरी करता है। दस दिन पूर्व ही बीमार होने पर गांव लौटा और जानकीकुंड में इलाज कराया। मंंगलवार की शाम को पत्नी आरती यादव (25) व इकलौते एक साल के पुत्र के साथ खाना खाया। किसी तरह का विवाद नहीं था। इसके बाद वह छत पर सोने चला गया।
विज्ञापन

पत्नी बच्चे के साथ कमरे में सोई थी। बुधवार की सुबह जागकर नीचे आने पर देखा तो पत्नी फंदे पर लटक रही थी। परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर हरदौली गौरीखां पुरवा निवासी रामबाबू ने बताया कि 21 जुलाई 2022 को बहन की शादी विकास के साथ की थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे परेशान करते थे। पति शराब पीकर मारपीट करता था। उसी ने मारकर बहन को फंदे पर लटकाया है। इसकी जानकारी पुलिस को दी है। कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed