{"_id":"6192a1b2b0595854695fa88d","slug":"woman-s-death-accused-of-murder-chitrakoot-news-knp6641844130","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
सुधादेवी- फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। शहर के भैरो पागा मोहल्ला निवासी एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायका पक्ष ने बताया कि पारिवारिक कलह के चलते महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि ससुरालियों ने गला दबाकर हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया है। कई अन्य गंभीर आरोप भी लगाये हैं। इसकी कोतवाली में तहरीर दी गई है।
भैरोपागा मछली मंडी मोहल्ला निवासी सुधा (29) के पति ई-रिक्शा चालक अनिल उर्फ अशोक ने बताया कि रविवार की रात को किसी बात को लेकर पत्नी का परिजनों से विवाद हो गया। इसके बाद सुधा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। डायल 112 पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। सोमवार को शव का पंचनामा कर कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के पिता नोनार गांव निवासी रामदास ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि पुत्री की शादी वर्ष 2016 में हुई थी। एक पुत्र व एक पुत्री है। रविवार की देर शाम सुधा ने मां कुसुमकली से बात की थी। देर रात उसके ससुर किशनलाल का फोन आया कि फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया है।
पिता का आरोप है कि सास, ननद व देवर ने बेरहमी से पिटाई कर गला दबाकर हत्या कर शव को फांसी से लटका दिया है। इसके अलावा ससुरालियों पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। कोतवाली में ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। इस संबंध में शहर कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एसपी कार्यालय के पास गिरा वृद्ध, भर्ती
चित्रकूट/मानिकपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती पत्र देने जा रहा वृद्ध अचानक कार्यालय के पास ही गश खाकर गिर पड़ा। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो घंटे बाद इलाज से ठीक होने पर उसे गांव भेजा गया है। वृद्ध ने मारकुंडी पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाए हैं।
मारकुंडी थाना क्षेत्र के छेरिहा खुर्द के मजरा झील का पुरवा निवासी चंद्रशेखर ने एसपी को लिखे पत्र में बताया कि उसके बेटे की नामजद आरोपी ने हत्या कर शव रेल पटरियों में फेंक दिया था। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी पर मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी मामले में मनचाही रिपोर्ट लिखने के लिए पुलिस दबाव बना रही है। जिसके चलते उसकी पिटाई भी की गई है। सोमवार को जब वह एसपी कार्यालय की ओर शिकायत दर्ज कराने जा रहा था तभी वह गश खाकर गिर गया।