{"_id":"61c8af4d63e6c808381ccf56","slug":"woman-injured-in-leopard-attack-chitrakoot-news-knp6718727122","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में रात्रिकालीन सर्चिंग अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में रात्रिकालीन सर्चिंग अभियान चलाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/मानिकपुर। बहिलपुरवा के वन क्षेत्र में एक तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। गंभीर घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दो युवतियों ने भागकर अपनी जान बचाई। कुछ देर बाद वाहनों की आवाजाही की आवाज सुनकर तेंदुआ भाग निकला।
बड़ी मडैय्यन निवासी रूकमनिया देवी (45) पत्नी चुनिया रविवार को अपने परिवार की तीन अन्य युवतियों के साथ खेत से गांव लौट रहीं रहीं थी। वन विभाग के प्लांटेशन के पास एक तेंदुए ने हमला कर दिया। तेदुएं ने रुकमनिया के गले, सीने व चेहरे पर पंजे से प्रहार किया जिससे महिला बेहोश हो गई। वहीं दो युवतियां शोर मचाते हुए भाग निकली। जिससे उनकी जान बच सकी। महिला को बेहोशी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो घंटे बाद महिला को होश आया तो उसने घटना की जानकारी दी। वह बेहद डरी हुई है।
डीएफओ आरके दीक्षित ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। वनकर्मी महिला का इलाज कराने अस्पताल गए हैं। इसके अलावा मडैय्यन व आस पास के क्षेत्र में तेंदुए की होने की जानकारी पर सर्चिंग कराई जा रही है। ग्रामीणों को भी सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
रात में सर्चिंग अभियान शुरू
मानिकपुर। वन विभाग जंगली जानवरों की रक्षा के लिए मानिकपुर क्षेत्र के जंगलों में रात कालीन सर्चिंग अभियान चलाया। जिसमें टीम ने रानीपुर वन्य विहार सहित मध्यप्रदेश की सीमा से लगे जंगलों का भ्रमण किया। मानिकपुर क्षेत्र के रानीपुर वन्य विहार में बड़ी संख्या में जंगली जानवर हैं। जिसमें तेंदुआ, भालू, हिरन, सहित कई अन्य जानवरों का आवागमन रहता है। रानीपुर वन्य विहार के क्षेत्राधिकारी प्रबल सिंह के नेतृत्व में वन विभाग के कर्मचारियों ने सर्चिंग अभियान चलाया गया। इस मौके पर वन दरोगा पन्ना लाल व राध्ेाश्याम मौजूद रहे।