फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman drowns in the YamunaWoman drowns in the Yamuna

Chitrakoot News: महिला की यमुना में डूबने से मौत

Sat, 06 Jun 2026 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Woman drowns in the YamunaWoman drowns in the Yamuna
मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजापुर (चित्रकूट)। कौशांबी जिले में यमुना में नहाते समय एक 20 वर्षीय महिला डूब गई। नाविकों ने उसे बाहर निकाला। सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मां ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।

महेवा घाट के रामनगर निवासी अरमान ने बताया कि वह पत्नी साइबा के साथ निमंत्रण में था। बृहस्पतिवार शाम को वे यमुना नदी में नहाने गए थे। नहाते समय साइबा गहरे पानी में चली गई और डूब गई। अरमान ने बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सका। नाविकों की मदद से साइबा को नदी से निकालकर सीएचसी ले जाया गया। वहां
विज्ञापन

बताया कि एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। मायका प्रयागराज के करेली में है। वहीं, पोस्टमार्टम हाउस में साइबा की मां परवीन ने आरोप लगाया कि बेटी की डूबने से नहीं उसे नदी में फेंका गया है। बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। परवीन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही। थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का वास्तविक कारण पता चलेगा। पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed