फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   With the Vedic Mantra, the Chief Minister of Ganga Aarti

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मुख्यमंत्री ने की गंगा आरती

Sun, 22 Oct 2017 11:32 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Sun, 22 Oct 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
With the Vedic Mantra, the Chief Minister of Ganga Aarti
गार्ड ऑफ ऑनर में सलामी लेते मुख्यमंत्री। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
चित्रकूट। प्रदेश के मुख्यमंत्री धर्मनगरी में शाम को पहुंचे। पुलिस लाइन हेलीपैड पर भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे डाक बंगले पहुंचे और कुछ देर आराम कर गंगा आरती के लिए रामघाट रवाना हो गए। पीले फूल व भगवा रंग से रंगे रामघाट पर मुख्यमंत्री ने पूरे विधिविधान से आरती की। इस दौरान 11 पंडितों ने वेदमंत्र पढ़े।


  रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उड़नखटोला जैसे ही शाम को पांच बजकर 25 मिनट पर पुलिस लाइन हेलीपैड के ऊपर दिखाई पड़ा तो भाजपाइयों में उत्साह भर गया। हेलीकाप्टर से उतरते ही मुख्यमंत्री ने अपने अंदाज में हाथ हिलाकर अभिवादन किया। सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, विधायक आरके सिंह पटेल, विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिलाध्यक्ष अशोक जाटव, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, कमिश्नर अजय कुमार शुक्ला, डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी, जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला डाक बंगला पहुंचा। कुछ देर आराम करने के बाद मुख्यमंत्री सीधे रामघाट पहुंचे। संतों से आशीर्वाद लेकर गंगा आरती की। पूरे कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जिंदाबाद व जय श्री राम के नारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed