फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Wife shot in domestic dispute

घरेलू विवाद में पत्नी को गोली मारी

Fri, 22 Jan 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Fri, 22 Jan 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Wife shot in domestic dispute
घरेलू विवाद से गुस्साए युवक ने खेत से घर लौट रही पत्नी को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को भरतकूप चौकी क्षेत्र के टिटिरिहा गांव में यह घटना हुई।
विज्ञापन



टिटिरिहा गांव निवासी भोलिया देवी (35) का सुबह घर में पति गुमान सिंह से घरेलू मामलों को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद भोलिया देवी छोटी पुत्री के साथ खेत चली गई। दोपहर को गुमान सिंह अवैध असलहा लेकर खेत पहुंचा और पत्नी को गाली देने लगा।
विज्ञापन



 गालीगलौज से आहत भोलिया देवी जब पुत्री के साथ घर  जाने लगी तो पति ने उस पर ताबड़तोड़ दो फायर झोंक दिए। इससे भोलिया देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों को आता देख गुमान सिंह फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



घायल भोलिया देवी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। भरतकूप चौकी प्रभारी सुजीत कुमार ने बताया घायल महिला या किसी परिजन ने घटना की तहरीर नहीं दी है। फरार  आरोपी को
अवैध रूप से असलहा रखने और फायरिंग करने के आरोप में जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed