फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   When the teacher wakes up, there will be a change in the society.

शिक्षक जब जाग जाता है तो समाज में बदलाव होता

Thu, 24 Feb 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
When the teacher wakes up, there will be a change in the society.
चुनाव सुधार को लेकर गोष्ठी में जानकारी देते समाजसेवी गोपाल भाई व मौजूद प्रदेश कोआर्डिनेटर अनिल ? - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। शिक्षक जब जाग जाता है तो समाज में बदलाव होता है। यह विचार एडीआर व यूपी इलेक्शन वाच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चुनाव सुधार पर युवा संवाद विषयक संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए समाजसेवी गोपाल भाई ने व्यक्त किए।
विज्ञापन

गोपालदास निर्मला देवी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के सभागार में उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब देश में संकट आया शिक्षकों ने तब-तब समाज को जागृत किया है। इससे समाज में बदलाव आए जो देश और समाज के हित में थे। उन्होंने आचार्य चाणक्य का उदाहरण देते हुए कहा कि शिक्षक को आज चुनाव सुधार और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीआर व यूपी इलेक्शन वाच के प्रदेश कोऑर्डिनेटर मुख्य अतिथि अनिल शर्मा ने कहा कि पिछले दो दशकों से प्रो: त्रिलोचन शास्त्री, प्रो जगदीश छोकर व रिटायर्ड मेजर जनरल अनिल वर्मा के नेतृत्व में एडीआर देश में मतदाताओं को जागरूक करते हुए चुनाव सुधार का कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी का संचालन एडीआर के जिला कोआर्डिनेटर रमेश द्विवेदी ने किया है। इस अवसर पर अवधेश चतुर्वेदी, अशोक श्रीवास्तव, चंद्रभान सिंह, रामराज यादव, कमलेश राजपूत, धर्मजीत सिंह, अनुराधा दीक्षित, गुंजन श्रीवास्तव, किरण उपाध्याय, मीना गुप्ता, क्षिप्रा विश्वकर्मा, माधुरी रिछारिया आदि शिक्षकों ने नोटा को कानून बनाने का प्रस्ताव रखा। जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक अशोक गुप्ता व प्रधानाचार्य शिवप्रकाश शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed