{"_id":"669ec5ead527be6a2f02ad34","slug":"when-415-disabled-people-got-equipment-they-smiled-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-108411-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: उपकरण मिले तो 415 दिव्यांगों के चेहरे पर आई मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: उपकरण मिले तो 415 दिव्यांगों के चेहरे पर आई मुस्कान
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आए दिव्यांगोंं को अलग-अलग तरह के 696 उपकरण 415 दिव्यांगों को निशुल्क वितरित किए गए। किसी को मोटर चलित ट्राइसाइकिल तो किसी को हाथ वाली साइकिल दी गई। मूकबधिरों को विशेष मोबाइल व श्रवण बाधितों को कान की मशीन मिली तो उनके चेहरे में मुस्कुराहट आ गई। यहां तक कि उपकरण बांटने के बाद जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने राहत महसूस की।
अमर उजाला फाउंडेशन, जिला प्रशासन व एलिम्को की मदद से आयोजित दिव्यांग उपकरण वितरण मेला सोमवार को शहर के पुरानी बाजार स्थित रामलीला मैदान में आयोजित हुआ। शुभारंभ मानिकपुर विधायक अविनाश द्विवेदी व सदर विधायक अनिल प्रधान, कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, एसपी अरूण कुमार सिंह व सीडीओ अमृतपाल कौर ने दीप प्रज्जवलित कर व मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शिविर की शुरुआत की। इसके बाद उपकरण वितरण कार्य शुरु हुआ। उपकरण पाने वाले दिव्यांग व उनके परिजन खुशी खुशी उपकरण लेकर गंत्वय रवाना हुए। कार्यक्रम में एलिम्को के कर्मचारियों ने उपकरण के उपयोग की जानकारी दी।
कार्यक्रम की सराहना की
मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि यह एक अच्छा प्रयास है। समय -समय पर अमर उजाला सामाजिक सरोकार के कार्य करता रहता है। सदर विधायक अनिल प्रधान ने कहा दिव्यांगों के लिए उपकरण बांटने का कार्य कल्याणकारी है। इस कार्य में सभी को सहयोग करना चाहिए। कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने भी इस कार्य की सराहना की है। सीडीओ अमृतपाल कौर ने कहा कि शासन प्रशासन की योजनाओ का लाभ पात्रों तक पहुंचाने में सबको इसी प्रकार मदद करनी चाहिए। एसपी अरूण कुमार सिंह ने कहा कि इस पुण्यकार्य में भागीदार बनना अच्छा लग रहा है। समाज में दिव्यांगों को किसी भी सूरत में कमतर नहीं आंकना चाहिए। क्षेत्रीय क्रीडाअधिकारी विजय कुमार ने कहा कि दिव्यांग खिलाडिय़ों ने देश व विदेश में अपना डंका बजाया है। खेल क्षेत्र में ऐसे लोगों को सामान्य वर्ग की तरह सुविधा मिलती है।
विज्ञापन
जागरूकता का संदेश देकर खुद करने लगे पहल
दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण करते समय जनप्रतिनिधि व अधिकारी दिव्यांगों को खुद ब खुद उन्हे उपकरण संचालन की जानकारी देने लगे। यह भी कहा कि इन्हें प्रशिक्षण भी दिया जाना चाहिए। एसपी अरुण कुमार सिंह ने तो जीवन सुरक्षा को लेकर मोटराइज्ड साइकिल चलाने वालों को हेलमेट पहनाने लगे। इसके बाद सभी जनप्रतिनिधियों ने भी यह पहल की।