फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   What did you indicate by touching my heart...but the listeners were spellbound

Chitrakoot News: पुराने फिल्मी गाने गाकर छात्र-छात्राओं ने लूटी वाहवाही

Wed, 19 Jun 2024 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
What did you indicate by touching my heart...but the listeners were spellbound
चित्रकूट। आनंदेवरम संगीत अकादमी शहर के नई बाजार स्थित धर्मशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें छात्र-छात्राओं ने पुराने फिल्मी गीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक फडनीश ने किया। छात्रा वैष्णवी सिंह ने छूकर मेरे मन को किया तूने क्या इशारा, छात्र राघव पांडेय ने नीले-नीले अंबर पर चांद जब आए, रितिक सिंह व रूद्र कशौंधन ने ये तो सच है कि भगवान है... गीत गाकर ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

शौर्य प्रताप सिंह ने इक दिन बिक जाएगा माटी के मोल, काव्या निगम और श्रेया अग्रवाल गीत इक प्यार का नगमा है। आरूषि तिवारी ने हमारे साथ रघुनाथ , इशांत सिंह तुम अगर साथ देने का वादा करो। इसी तरह से आयुष्मान याज्ञिक, ऋषभ देव त्रिपाठी, जय सिंह, सूरज द्विवेदी, पार्थ चतुर्वेदी, देवांग अग्रवाल ने अपनी प्रस्तुती दी। गीत प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्यकांतधर दुबे ने प्रतिभागी बाल कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। संचालन गणेश मिश्र ने किया और आयोजक विनय पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर कथा वाचक आचार्य महेन्द्र शास्त्री, स्वाती अग्रवाल, लवलेश गुप्ता, उपेन्द्र तिवारी, रवि श्रीवास्तव, सिद्धार्थ गुप्ता, डॉ रमाकान्त गुप्ता, अंकिता अग्रवाल, गीता जायसवाल, यामेन्द्र पांडेय, नवल किशोर पांडेय, नवनीत निगम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed