फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   welcome,samajwadi party,banda news,jansandesh yatra

किसानों के हित में नहीं भाजपा सरकार, बढ़ी मंहगाई से सब परेशान

Thu, 09 Sep 2021 07:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
welcome,samajwadi party,banda news,jansandesh yatra
फोटो- 6- सपा की जनसंदेश यात्रा के दौरान ग्रामीणों को संबोधन करने के लिए मंचासीन पूर्व मंत्री रामपा? - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। पूर्व मंत्री रामपाल की अगुवाई में पहुंची जन संदेश यात्रा का सपाइयों ने स्वागत किया। जिले की सीमा रसिन गांव से लेकर पथरौडी गांव तक यात्रा में सपाई नारेबाजी करते रहे। गांव में सभा भी की। पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार में प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई बढ़ी है। किसानों के हित में कोई काम नहीं किया है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दाम चरम पर हैं, लेकिन भाजपा राज के मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जन संदेश यात्रा का जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। ग्राम पथरौंडी में हुईं जनसभा में पूर्व मंत्री रामपाल ने कहा कि प्रदेश की आवाम को गुमराह किया जा रहा है। प्रदेश की जनता सपा मुखिया अखिलेश यादव की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री जानकी पाल ने कहा कि महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा के लिए कन्या विद्या धन, शादी अनुदान, लैपटाप समाजवादी पेंशन, वोमेन लाइन संचालित की थी, लेकिन भाजपा सरकार ने सारी योजनाओं को समाप्त कर दिया। हमीरपुर जिलाध्यक्ष राजबहादुर पाल ने कहा कि अनुसूचित जाति, पिछड़े, शोषित, मजदूर, किसान, नौजवानों और संविधान विरोधी सरकार है। जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने कहा कि सपा सरकार में चित्रकूट बिजली कटौती से पूर्णतया मुक्त था। अब बिजली कटौती के अलावा बढे़ दाम से भी जनता परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन जिला महासचिव फराज खान ने किया। जनसभा को पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर यादव ने भी संबोधित किया। इस दौरान उपाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, गुलाब खान, कल्लू पाल, हरिलाल पाल, डा. सत्यनारायण कोल, दिलीप पाल, बद्री पाल, सुभाष पटेल, नरेंद्र सिंह यादव, राजेंद्र मौर्य, आशुतोष अग्रहरि, जागेश्वर यादव, निजाम सिद्दीकी, अमर पटेल, किरण यादव, राधे यादव, विद्यासागर यादव, चीनी भाई आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed