फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   water problem in chitrakoot

सोलर पेयजल योजना धड़ाम, गांवों में नहीं पहुंच रहा पानी, समस्या बढ़ी

Sat, 15 Feb 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
water problem in chitrakoot
चित्रकूट जिले में भारत सरकार की सोलर सिस्टम से पेयजल दिलाने वाली योजना मुख्यालय के नजदीक सिद्धपुर समेत कई गांवो में पूरी तरह धड़ाम हो गई। इस पर कोई सुध लेने वाला नहीं है। इसकी शिकायत बुन्देली सेना ने पीएमओ और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर की है ।
विज्ञापन

बुन्देली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि इस योजना का जिले के किसी भी विभाग से सीधा जुड़ाव नहीं था। वहीं, जल निगम को इस योजना में यह आपत्ति थी कि यह काम उनकी देखरेख में होना चाहिए। भारत सरकार की इस स्कीम को पूरा करने की जिम्मेदारी पुणे की एक कंपनी को मिली थी।
विज्ञापन

जिलेभर के सैकड़ों गांवों को इस योजना से अलग रखना था। इस योजना के तहत एक गहरी बोरिंग करके चरही बनाई जानी थी। उसके ऊपर पानी की टंकी और टंकी की छत में सोलर पैनल लगाए जाने थे। यह सूरज की किरणों से चार्ज होकर सोलर पंप चल जाता और टंकी भर जाने पर खुद बंद हो जाता है। कई गांवों को इस योजना सेल पेय जल मिलने की आशा थी, लेकिन यह योजना कई गांवों में ठप हो गई। सिद्धपुर समेंत कई गांवों में यह सिस्टम शोपीस बनकर खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed