{"_id":"e65bf66c287155f75fb5fee573f3dd54","slug":"water-between-the-two-brothers-went-clubs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी को लेकर दो भाइयों के बीच चली लाठियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी को लेकर दो भाइयों के बीच चली लाठियां
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Tue, 08 Dec 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में सिंचाई के लिए पानी न मिलने से नाराज छोटे भाई ने बडे़ भाई को
विज्ञापन
उलाहना दिया तो उसकी जमकर पिटाई कर दी। बचाने आए उसके पुत्र को भी मारा
पीटा। दोनों पक्षों की मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के भुइहरी माफी गांव में मंगलवार की सुबह दो भाइयों के परिजनों के बीच जमकर लाठियां चटकीं। धर्मराज पुत्र श्रीइवा ने बताया कि परिवार के ट्यूब वेल से बड़ा भाई शारदा अपने खेतों की सिंचाई कर रहा था।
इसके बाद पड़ोसी को भी किराए पर पानी देकर सिंचाई कराई। धर्मराज ने कहा कि उसके खेतों में भी पानी की सिंचाई करना है और वह ट्यूबवेल बंद कर पाइप घर ले गया।
इसी बात को लेकर वह उलाहना देने पहुंचा तो बडे़ भाई की पत्नी व पुत्र गाली देने लगे। विरोध करने पर दोनों के बीच लाठियां चटकने लगीं।
इसमें धर्मराज व उसके पुत्र जीवन के अलावा दिलखुश, चुन्नू, ललिता व नीता भी घायल हो गईं। दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया।