{"_id":"6acfc999b58a9a4ff50abd30","slug":"husband-and-father-in-law-arrested-in-dowry-death-case-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-137721-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: देवी मंदिरों में हो रही भव्य आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: देवी मंदिरों में हो रही भव्य आरती
विज्ञापन
फोटो न- 14 सीकेटीपी 15 नई बाजार स्थित पंडाल में आरती करते भक्त। संवाद
चित्रकूट। शारदीय नवरात्र पर देवी मंदिरों और पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। भव्य आरती के साथ भक्त पूजन-अर्चन कर मां से मन्नतें मांग रहे हैं।
बुधवार को नवरात्र के चौथे दिन भक्तों ने मां के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की पूजा-अर्चना की। शाम होते ही रंग-बिरंगे पंडालों में आरती के लिए भक्तों का तांता लग गया। शहर के नई बाजार, सिविल लाइन के देवी पंडालों में मां अंबे की भव्य आरती हुई।
शिवरामपुर कस्बे में कला देवी मंदिर, हुलकी माई और बड़ी माई मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा की। राजापुर क्षेत्र में जलपा देवी, शक्ति माता, काली देवी और शारदा देवी मंदिर में पूजन हुआ। मऊ, भौंरी, शिवरामपुर, भरतकूप, पहाड़ी सहित जिले के सभी देवी मंदिरों में दिनभर दर्शन का सिलसिला चलता रहा। मंदिरों के बाहर पूजा सामग्री और फूलों की दुकानें सजी रहीं।