{"_id":"5f888a098ebc3e9bd357163d","slug":"washing-hands-will-prevent-90-percent-of-diseases-chitrakutt-news-knp5887115100","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: हाथों को धुलने से 90 फीसदी होगा बीमारियों से बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: हाथों को धुलने से 90 फीसदी होगा बीमारियों से बचाव
विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्यालय स्थित कोविड अस्पताल में गुरुवार को हैंडवॉश डे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सीएमओ डॉ. वीके यादव ने कहा कि अच्छी तरीके से हाथों को धुलने से 90 प्रतिशत तक बीमारियों से बचाव हो सकता है।
उन्होंने कहा कि हाथ की स्वच्छता स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता का अहम हिस्सा है। लोग दिनभर में कई चीजों को छूते हैं। इन्हीं हाथों से मुंह को भी छूते रहते हैं। इसलिए एक से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण फैलने का सबसे आसान तरीका है। कोरोना संक्रमण के बाद काफी हद तक हाथ को स्वच्छ बनाए रखना व्यवहार में आया है।
कुछ लोगों ने जिम्मेदारी समझकर तो कुछ लोगों ने इसे संक्रमण के डर से अपनाया है। यह संक्रमण से बचाव का छोटा मगर कारगर कदम है। जिला अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व अन्य स्वास्थ्य इकाइयों में हैंडवॉश डे मनाया गया।