{"_id":"3a1d4ea79ee6986daeeb68dbcb75cb52","slug":"want-relief-fund-from-administration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे के लिए प्रशासन से गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे के लिए प्रशासन से गुहार
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
Updated Mon, 16 Mar 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलावृष्टि से फसल नष्ट होने से परेशान भीटाखेरा-कांडीखेरा के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर गुहार लगाई है कि उनको उचित मुआवजा दिलाया जाए। उधर. गोबरिया बुजुर्ग के किसानों ने भी उप जिलाधिकारी को इसी संदर्भ में पत्र दिया है।
विज्ञापन
भीटाखेरा और कांड़ीखेरा के किसान सोमवार को मुख्यालय पहुंचे। भीटाखेरा के भइयालाल फौजी आदि ने बताया कि उन लोगों की बर्बाद फसल का सर्वे करने अभी तक कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा है। दो बार ओलावृष्टि होने से किसान न तो बीज-खाद का ऋण चुका पा रहा है और न मवेशियों के लिए चारा-भूसा का जुगाड़ है।
विज्ञापन
उधर, गोबरिया बुजुर्ग के ग्रामीणों ने एसडीएम नरेंद्र सिंह को ज्ञापन दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि तहसीलदार और अन्य लोग सड़क से खेतों को देखकर ही मुआवजे का आकलन कर लेते हैं। मानसिंह, संतोष पांडे, चुन्नू यादव, धर्मराज सिंह, धनंजय सिंह आदि मौजूद रहे। चकौंध गांव के दयानंद मिश्र, मनोज सिंह, संगमलाल सिंह, भागवत आदि ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन