फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Yogi to visit Chitrakoot today witness devastation caused by floods he will assess situation via aerial survey

यूपी: बाढ़ की विभीषिका देखने आज चित्रकूट पहुंचेंगे योगी, हवाई सर्वे में देखेंगे हालात, रातोंरात चमका रामघाट

Sun, 06 Sep 2026 10:48 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 06 Sep 2026 10:48 AM IST
सार

Chitrakoot News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे करेंगे और रामघाट पर पीड़ितों को राहत सामग्री बांटेंगे। सीएम के दौरे के चलते रामघाट पर बाढ़ से बने 30 फीट गहरे गड्ढों को रातों-रात भरकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
Yogi to visit Chitrakoot today witness devastation caused by floods he will assess situation via aerial survey
चित्रकूट में बाढ़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को चित्रकूट दौरे में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करेंगे। इसके बाद रामघाट में बाढ़ से हुई तबाही का जायजा लेंगे और व्यापारियों से संवाद करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम का हेलीकॉप्टर सुबह 11.50 बजे देवांगना एयरपोर्ट पर उतरेगा। उनके साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहेंगे।  एयरपोर्ट से 12.10 बजे वह सड़क मार्ग से काफिले के साथ रामघाट पहुंचेंगे, जहां बाढ़ की विनाशलीला देखेंगे और प्रभावित दुकानदारों का दर्द सुनेंगे।

विज्ञापन

इसके बाद 12.25 बजे सीतापुर रैन बसेरा में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। 12.40 बजे रामायण प्रेक्षागृह में राहत सामग्री वितरित करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 1.50 बजे वह एयरपोर्ट से लखनऊ रवाना हो जाएंगे। गौरतलब है कि पिछले दिनों मंदाकिनी में आई बाढ़ से जनपद के 36 गांव प्रभावित हुए थे। सैकड़ों घर जमींदोज हो गए और खेतिहर जमीन व खरीफ की फसल बर्बाद हो गई थी।

विज्ञापन

सीएम के दौरे से पहले रातों-रात चमका रामघाट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से कुछ घंटे पहले रामघाट की तस्वीर रातोंरात बदल दी गई। बाढ़ से बने 30 फीट गहरे गड्ढे को रात भर जेसीबी से भरकर घाट को समतल किया गया। सुबह से नगर पालिका, पीडब्ल्यूडी और प्रशासन के अधिकारी मौके पर डटे रहे। सीएम की सुरक्षा में तैनात कमांडो टीम ने घाट का बारीकी से निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने रामघाट को आम लोगों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया है। घाट पर बैरिकेडिंग कर दी गई है और दुकानदारों को भी क्षेत्र से हटा दिया गया है। दुकानदारों ने तंज कसते हुए कहा कि जो काम महीनों से नहीं हो रहा था, वह एक रात में हो गया।

सीएम के स्वागत में दिगंबर अखाड़ा के साधु-संतों का इंतजार
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर दिगंबर अखाड़ा के साधु-संतों में उत्साह है। भरत मंदिर के महंत जीवन दास महाराज साधुओं के साथ सीएम के स्वागत के लिए इंतजार कर रहे हैं। महंत ने कहा कि मंदाकिनी में आई बाढ़ से रामघाट के मंदिर और अखाड़े प्रभावित हुए हैं। साधु-संत अपनी समस्याएं सीएम के सामने रखेंगे और धर्मनगरी के स्थायी बाढ़ प्रबंधन की मांग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed