{"_id":"52b40b66e6f874c1accbf46c346195b9","slug":"vishwakarma-jayanti-procession-came-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वकर्मा जयंती पर निकली शोभायात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वकर्मा जयंती पर निकली शोभायात्रा
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
Updated Thu, 17 Sep 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर कहीं शोभायात्रा तो कहीं पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
विश्वकर्मा एकीकरण अभियान की ओर से नगर के मुख्य मार्गों पर शोभायात्रा निकाली गई।
समाज के लोगों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और स्नातक के छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया। इस मौके पर मिथलेस शर्मा, बैजनाथ प्रजापती, लवलेश विश्वकर्मा, सुरेश सोनी,केपी विश्वकर्मा विपिन उपस्थित रहे।
उधर, बछरन गांव के श्री हरिमोहन सिंह इंटर कॉलेज में विगत वर्षों की भांति विश्वकर्मा जयंती पर पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम राजापुर सीपी उपाध्याय रहे।
इस मौके पर प्रधानाचार्य हरिमोहन सिंह, त्रिलोक सिंह, अशर्फी लाल सिंह, धीरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, लवलेेश कुशवाहा,दिलीप सिंह, प्रदीप मिश्रा मौजूद रहे।
राजापुर प्रतिनिधि के अनुसार नगर विश्वकर्मा जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के एक दर्जन गांव से विश्वकर्मा समाज के लोगों ने आकर विश्वकर्मा जयंती मनाई।
बुद्घसेन विश्वकर्मा के निवास पर अखंड मानस रामायण का आयोजन किया गया। नगर में विश्वकर्मा भगवान की पूजा कर शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर भंडारे भी हुआ। कार्यक्रम में रामआसरे, रामू, उर्गेश, बल्लू, राजेश मौजूद रहे।