{"_id":"68b5d5a3967e04ecfe074b71","slug":"villagers-started-a-hunger-strike-demanding-construction-of-a-road-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-120121-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सड़क बनाए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सड़क बनाए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनशन शुरू
Mon, 01 Sep 2025 10:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 01 Sep 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो 16 सीकेटीपी-3- परिचय- सड़क बनवाने कीमांग को लेकर अनशन में बैठे ग्रामीण। संवाद
चित्रकूट। मानिकपुर ब्लाॅक क्षेत्र के चंद्रामारा ग्राम पंचायत के बसे पांच पुरवा के लिए पक्की सड़क बनाए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को क्रमिक अनशन शुरू किया है। मुख्यालय के पटेल तिराहे पर सोमवार को पहुंचे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार अधिकारियों को पत्र लिखा गया लेकिन उनके पुरवा की सड़क नहीं बनी।
अनशन में शामिल क्षेत्र पंचायत सदस्य शिव शंकर पटेल ने बताया कि मानिकपुर विकास खंड के पांच पुरवा ऊंची, धोबा, उमरहन, गेड़वारी, व गदाखान में पक्की सड़क नहीं बनी है। इससे बारिश होने से रास्ते में पानी भर जाता है।इससे आवागमन बंद हो जाता है। एक माह पहले ओहन बांध का पानी भी रास्ता भर गया था। समस्या के निदान के लिए कई बार अधिकारियों को पत्र दिया। इसके बाद भी समस्या का निदान नहीं किया गया।
इस मौके पर अनुज हनुमत द्विवेदी, नत्थू यादव, छविलाल, छोटी, शिवम, नथिया, मुन्नी, तेरसिया, फूलकुमारी, नत्थू सुमन, छोटी, संतोष, नगेश, भरत यादव, कमलेश सिंह, मतगंजन रामराज आदि मौजूद रहे।